Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में तहसील भनोली में तहसील दिवस आयोजित
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में तहसील भनोली में तहसील दिवस आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी वन्दना सिंह की अध्यक्षता में तहसील भनोली के मुख्यालय गरूड़ाबॉज में तहसील दिवस आयोजित किया गया। जिसमें जिला स्तरीय विभिन्न विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे। तहसील दिवस में कुल 28 शिकायतें/समस्यायें दूर-दराज से आये लोगों द्वारा दर्ज करायी गयी। जिलाधिकारी ने बारी-बारी से सभी शिकायतकर्ताओं की शिकायतों को सुना। उन्होंने अधिकांश शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।

इस दौरान गरूड़ाबॉज-सेलाकोट मोटर मार्ग से आवासीय भवन की दीवार क्षतिग्रस्त की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता लोनिवि को मौका मुआयना कर दीवार ठीक करने के निर्देश दिये। ग्राम सेलाकोट में विद्युत बाधित होने, पेयजल व्यवस्था ठीक नहीं होने व कई ग्रामीणों ने राशन कार्ड में नाम नहीं होने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम आठी व काना में पेयजल लाईन दुरूस्त करने के निर्देश भी जिलाधिकारी ने दिये। चौनडुंगरी में पीएमजीएसवाई द्वारा सड़क बनाये जाने पर प्रभावितों को मुआवजा न मिलने की शिकायत पर जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर नियमानुसार कार्यवाही करने के निर्देश दिये। ग्राम मांडम में पम्पिंग योजना के बारे में बार-बार सप्लाई बाधित करने वाले व्यक्ति के खिलाफ भी उचित कार्यवाही करने के निर्देश जल संस्थान के अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि जो भी शिकायतें इस तहसील दिवस में दर्ज हुई है अधिकारी एक सप्ताह के भीतर उनका निस्तारण करना सुनिश्चित करें। इस दौरान विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाये गये थे जिसमें लोगों को विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गयी। इस अवसर पर तहसीलदार मनीषा मारकाना सहित जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कार दुर्घटना में एक की मौत, दो घायल
Next: सशस्त्र सेना झण्डा दिवस का प्रतीक लगाकर किया शुभारम्भ

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

रानीखेत और द्वाराहाट विधानसभा में एसआईआर का डिजिटाइजेशन कार्य पूरा

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जिला कारागार का संयुक्त निरीक्षण, बंदी परिजन मुलाकात क्षेत्र का उद्घाटन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.