Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पासपोर्ट सत्यापन को आए सिपाही पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप
  • देहरादून

पासपोर्ट सत्यापन को आए सिपाही पर महिला से छेड़छाड़ का आरोप

RNS INDIA NEWS 07/12/2021
rns featured image new

देहरादून। पासपोर्ट सत्यापन को गए सिपाही पर घर में अकेले मिली युवती से छेड़छाड़ करने और शराब की बोतल मांगने का आरोप लगा है। आरोप है कि युवती से वेरिफिकेशन के नाम पर उसने 500 रुपये लिए। इसके बाद पासपोर्ट नहीं बनने देने की धमकी देते हुए छेड़छाड़ की। मामले में आरोपी सिपाही पर केस दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
वसंत विहार थाना क्षेत्र निवासी युवती का एमबीए की पढ़ाई के बाद विदेश में नौकरी के लिए चयन हुआ है। विदेश जाने के लिए उसने बीते 25 नवंबर को पासपोर्ट के लिए आवेदन किया। रविवार को एलआईयू सिपाही केदार पंवार ने वेरिफिकेशन की बात कहते हुए उन्हें फोन किया। वह शाम को युवती के घर पहुंचा। उस वक्त वह घर में अकेली थी। आरोप कि सिपाही ने युवती के घर में अकेले होने का फायदा उठाया। उसने पीड़िता के दस्तावेजों में कमी निकालते हुए छेड़छाड़ की। पीड़िता ने वसंत विहार थाने जाकर तहरीर दी। थानाध्यक्ष नरेश राठौर ने बताया कि आरोपी एलआईयू सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस साक्ष्य जुटाकर आरोपों की जांच कर रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पति और ससुराल वालों पर धर्मांतरण का दबाव बनाने का आरोप
Next: बीपीएड-एमपीएड प्रशिक्षितों ने मांगों को लेकर किया सीएम आवास कूच

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.