Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • फोटोशूट के लिए पहुंची थी मॉडल, लॉज में तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप
  • राष्ट्रीय

फोटोशूट के लिए पहुंची थी मॉडल, लॉज में तीन दिनों तक बंधक बनाकर किया गैंगरेप

RNS INDIA NEWS 06/12/2021
rns featured image new

कोच्चि (आरएनएस)। केरल में फोटोशूट के लिए पहुंची एक मॉडल से तीन दिनों तक गैंगरेप किए जाने का मामला सामने आया है। इस केस में पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार कर लिया है। महिला ने आरोप लगाया है कि ड्रिंक्स के साथ उसे ड्रग्स दिया गया था। इसके बाद वह बेहोश हो गई और फिर लगातार तीन दिनों तक उसके साथ गैंगरेप किया गया। इस घटना को तीन लोगों ने अंजाम दिया था। महिला ने बताया कि यह वारदात उसके साथ उसी लॉज में हुई, जहां वह ठहरी हुई थी। पीडि़ता ने शिकायत की है कि आरोपियों ने एक दिसंबर से तीन दिसंबर तक उसके साथ बलात्कार किया। आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बना लिया और पीडि़ता को ब्लैकमेल करने के लिए इसका इस्तेमाल किया। उन्होंने इस वीडियो को लीक करने की धमकी देकर उसका फिर से बलात्कार किया। पुलिस ने बताया कि आरोपी सलीम कुमार (33) को गिरफ्तार कर लिया गया है और दो अन्य आरोपियों अजमल तथा शमीर की तलाश की जा रही है। पुलिस ने बताया कि मलप्पुरम निवासी पीडि़ता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह फोटोशूट के लिए यहां आई थी और क्योंकि वह अलप्पुझा निवासी कुमार को पहले से जानती थी, इसलिए उसने महिला के रहने के लिए लॉज का प्रबंध किया। लेकिन बाद में लॉज के मालिक के साथ मिलकर तीनों आरोपियों ने नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पेय पदार्थ दिया और उसका सामूहिक बलात्कार किया। उसने बताया कि इंफोपार्क पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और वह अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। फिलहाल सरकार की ओर से इस बारे में कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन केरल में इस घटना ने हडक़ंप मचा दिया है। प्रशासन इस घटना की जानकारी मिलने के बाद से ही सक्रिय है और अन्य दो आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है। लॉज में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी इसे लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। टूरिस्ट स्टेट के तौर पर पहचान रखने वाले केरल के लिए यह घटना चिंताजनक है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता को 4 साल जेल की सजा, सेना के खिलाफ हिंसा भड़काने का जुर्म
Next: राशिफल 07 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.