Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वार्ड में भर्ती मरीजों की 72 घंटे बाद होगी कोरोना जांच
  • देहरादून

वार्ड में भर्ती मरीजों की 72 घंटे बाद होगी कोरोना जांच

RNS INDIA NEWS 06/12/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। सरकारी अस्पताल के पुरुष और महिला वार्ड में भर्ती रोगी को अब 72 घंटे बाद कोरोना जांच जरूर करानी पड़ेगी। कोविड के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे के मद्दनेजर स्वास्थ्य महकमे ने नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यही नहीं आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर सेंपल को जीनोम सिक्वेंसिंग के लिए 15 दिन के भीतर सरकार की अधिकृत लैब में भेजा जाएगा। सरकारी अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. विजयेश भारद्वाज ने बताया कि कोरोना के नए वेरिएंट ओमीक्रोन के देश में बढ़ते मामलों के मद्देनजर स्वास्थ्य सचिव डा. पंकज कुमार पांडेय ने सोमवार को वर्चुअल मीटिंग के माध्यम से कोरोना के नए वेरिएंट की रोकथाम और संक्रमण के बचाव के लिए गाइडलाइन पर चर्चा की।

अस्पताल के समस्त स्टाफ को कोरोना गाइडलाइन का कड़ाई से पालन करने के लिए निर्देशित कर दिया है। किसी भी बीमारी के उपचार के लिए वार्ड में भर्ती प्रत्येक मरीज को 72 घंटे बाद आरटीपीसीआर कराना अनिवार्य किया गया है। साथ ही आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अस्पताल के चिकित्सकों, स्टाफ नर्स आदि को आईसीयू संचालन के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। ओपीडी में आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की कोरोना जांच होगी। सोशल डिस्टेंसिंग का भी कड़ाई से पालन कराना होगा। यह सभी व्यवस्थाएं मंगलवार से लागू कर दी जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ओमीक्रोन के बढ़ते खतरे को लेकर स्वास्थ्य विभाग की तैयारियां तेज
Next: सरकारी स्कूलों में छात्र-छात्राओं की कोरोना जांच अनिवार्य

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चितई इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
  • स्यालीधार में खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • साइबर ठगी पीड़ितों को अब घर बैठे मिलेगा होल्ड पैसा, एमआरएम पोर्टल शुरू
  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.