Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • कार बेचने के नाम पर ग्रामीण से ठगी
  • हरिद्वार

कार बेचने के नाम पर ग्रामीण से ठगी

RNS INDIA NEWS 06/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  कार बेचने के नाम पर एक ग्रामीण के साथ धोखाधड़ी की गई। पुलिस ने एक महिला सहित चार आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। रजनीश कौशिक पुत्र शिव कुमार निवासी ग्राम नारसन खुर्द कोतवाली मंगलौर ने न्यायालय में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह वर्ष 2020 में रुड़की क्षेत्र के इब्राहिमपुर स्थित एक शोरूम में कार खरीदने के लिए पहुंचा था। जहां पर उसे एक महिला तथा एक अन्य व्यक्ति मिले। उन्होंने अपना परिचय दिया। बताया कि वह अपनी 2013 मॉडल सफारी कार को बेचना चाहते हैं। इस पर उसने कार दिखाने के लिए कहा। कार पसंद आने पर करीब 4 लाख रुपये में सौदा तय हुआ। बतौर पेशगी दो लाख रुपये दिए। बाकी रकम बाद में देने की बात हुई। आरोपियों ने उन्हें कहा कि कार मध्य प्रदेश निवासी संजय सोलंकी के नाम पर पंजीकृत है। उससे फोन पर बात कराई गई। उसने कहा कि वह कार को खरीद लें कागजी कार्यवाही पूरी कर वह कागज उसको सौंप देगा। फिर पूरे पैसे देकर एक कागज पर लिखा पढ़ी भी करा ली गई। आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज थमा दिए। जबकि कार उसके नाम पर नहीं बल्कि सोनू कुमार के नाम पर रजिस्टर्ड करा दी गई। आरोप है कि उसे चोरी के मुकदमे में फंसाने की धमकी दी गई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने नामजद किए गए आरोपियों विजेंद्र जाखड़, सोनू कुमार, ज्योति तथा संजय सोलंकी हाल निवासी रायपुर थाना भगवानपुर हरिद्वार के खिलाफ धोखाधड़ी तथा अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इंस्पेक्टर अमरचंद शर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में तैनाती सहित कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
Next: शादी से इंकार करने पर बीटेक छात्रा से गाली-गलौच व जान से मारने की धमकी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में हो रही थी इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग की तैयारी, बोर्ड देख भड़के लोगों ने किया हंगामा

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

यूकेएसएसएससी की स्नातक परीक्षा 14 जून को, हरिद्वार के 53 केंद्रों पर बैठेंगे अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.