Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में तैनाती सहित कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

अतिथि शिक्षकों को मूल जनपदों में तैनाती सहित कैबिनेट बैठक में लिए गए कई महत्वपूर्ण फैसले

RNS INDIA NEWS 06/12/2021
rns featured image new

देहरादून। जैसे जैसे चुनाव नजदीक आ रहे हैं सरकार लगातार जनहित के निर्णय लेने से नहीं चूक  रही है। मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी लगातार जनता के मुददों को ध्‍यान में रखकर फैसले रहे हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार शाम को कैबिनेट बैठक वीर चंद्र सिंह गढ़वाली सभागार में आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने देवस्थानम बोर्ड को रद् करने पर हामी भर दी है। बोर्ड को कैंसिल करने का प्रस्ताव विधानसभा के पटल पर अब प्रस्ताव रखा जाएगा। धामी सरकार ने पूर्व सैनिकों को सातवें पे- कमीशन का लाभ दिए जाने पर भी मुहर लगा दी है। नजूल नीति में जमा पैसों के अनुसार ही अब लाभार्थियों को मालिकाना हक मिल सकेगा।

उत्तराखंड के सभी सरकारी अस्प्तालों, स्वास्थ्य केंद्रों आदि में अब सभी दवाएं मुफ्त दी जाएंगी। कोई भी डॉक्टर अगर बाहर की दवा लिखते हुए पाया जाएगा तो कारण बताओ नोटिस भी दिया जाएगा। पॉलिटेक्निक सेंटरों में संविदा कर्मियों को नियमितीकरण करने का भी फैसला लिय गया है। मंत्रिमंडल ने फैसला लिया है कि अतिथि शिक्षकों को अब उनके मूल जनपदों में ही तैनाती दी जाएगी।
अन्य फैसलों में मैदानी क्षेत्र में 100 वर्ग मीटर जमीन वाले गरीब परिवारों को  100 रुपये में पेयजल कनेक्शन, हरिद्वार में छह माह तक प्रशासक नियुक्त होंगे, विधयेक आएगा, परिवहन निगम में चयनित 24 कर्मियों को दूसरे विभागों में करेंगे समायोजित, कार्बेट में कोरोना काल में बुकिंग के पैसे रिफंड होंगे, काशीपुर में इलेक्ट्रानिक पार्क बनेगा, रोडवेज के दून व यूएसनगर फिटनेस सेंअर प्राइवेट सेक्टर को, औद्योगिक क्षेत्रों के नए बिल्डिंग बायलॉज बनाए जायेंगे, हटाए गए अतिथि शिक्षकों को दूसरे स्थानों पर मिलेगा मौका इसके साथ सीएम आवास में कार्यरत जीएमवीएन के 9 कर्मचारियों को समायोजित किया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महिला पर घर में आग लगाने का आरोप
Next: कार बेचने के नाम पर ग्रामीण से ठगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.