Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • देश में 50 प्रतिशत लोगों को लगी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज : मंडाविया
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

देश में 50 प्रतिशत लोगों को लगी कोविड वैक्सीन की दोनों डोज : मंडाविया

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। दुनिया में जहां एक और कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढऩे लगा है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना से जंग लड़ रहे भारत के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। रविवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने बताया कि भारत में 50 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन की दोनों खुराक लगाई जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि यह हम सब के लिए गर्व का विषय है। इसके बाद कुल टीकाकरण कें संख्या 1,27,61,83,065 हो गई है।
वहीं दूसरी तरफ़ मनसुख मंडाविया ने ये भी कहा कि कोरोना वैक्सीन की बूस्टर डोज और बच्चों के टीकाकरण पर सरकार कोई जल्दबाजी नहीं बरत रही। सरकार वैज्ञानिकों की सलाह के बाद ही बच्चों के टीकाकरण और बूस्टर डोज पर कोई भी फैसला करेगी। बता दें कि इससे पहले मंडाविया ने लोकसभा में कोरोना की स्थिति पर चर्चा के दौरान कहा था कि कोरोना के इन हालातों के बीच हमें अपने वैज्ञानिकों पर भरोसा रखना चाहिए। उन्होंने विपक्षी दलों से भी वैज्ञानिकों पर भरोसा करने की अपील की थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 वैक्सीन की 127 करोड़ से अधिक डोज लगाई जा चुकी है। इनमें 79.90 करोड़ लोगों को कम से कम एक डोज और 47.71 करोड़ लोगों को दोनों डोज लगाई जा चुकी है। शनिवार को देश भर में 1.04 करोड़ वैक्सीन डोज लगाई गई। महत्वपूर्ण यह है कि इसमें दूसरी डोज लगवाने वालों की संख्या 75.12 लाख है। इससे पहले भी कई बार एक दिन में वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1 करोड़ के पार पहुंचा है।
स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने ट्वीट किया कि भारत में शनिवार को कोविड-19 के एक करोड़ टीके लगाए गए। हर घर दस्तक अभियान पूरे जोर-शोर से चल रहा है। दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान नई ऊंचाइयों को छू रहा है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नई उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मैदानी इलाकों में हुई बारिश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख के पहाड़ों पर बर्फबारी
Next: नीट-पीजी 2021 काउंसलिंग में देरी : आज से इमरजेंसी सेवाएं भी बंद करेंगे रेजिडेंट डॉक्टर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.