Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से दहशत
  • उत्तरकाशी

उत्तरकाशी में भूकंप के झटकों से दहशत

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

उत्तरकाशी। उत्तरकाशी में बीती आधी रात को धरती भूकंप के तेज झटकों से थर्रा उठी। देर रात करीब 2 बजकर 2 मिनट पर आए भूकंप के लगातार दो झटकों से लोगों में दहशत का माहौल रहा। उत्तरकाशी के लोग भूकंप के भय से आधी रात घरों से बाहर निकल पड़े। भूकंप की तीव्रता रिएक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई, जिसका केंद्र टिहरी जिले का घनसाली और धनोल्टी रहा। आपदाओं की दृष्टि से बेहद संवेदनशील उत्तरकाशी जनपद में जब कभी भी भूकंप आता है तो स्थानीय जनमानस भयभीत हो उठता है। लोगों में वर्ष 1991 में आए प्रलयकारी भूकंप की यादें ताजा हो जाती है। भूकंप के लिहाज से सीमांत जनपद उत्तरकाशी जोन 4 व 5 में पड़ता है। ऐसे में भूकंप का आना लोगों के बीच दहशत को और भी बढ़ा देता। बीती आधी रात को 2 बजकर 2 मिनट पर आए 3.8 तीव्रता के भूकंप से उत्तरकाशी की धरती हिल उठी। कुछ देर तक भूकंप के झटकों से स्थानीय जनमानस भय के मारे आधी रात को घरों से बाहर निकल पड़े। जिले के पुरोला, बड़कोट, नौगांव, चिन्यालीसौड़ आदि जगहों पर भी भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। तेज भूकंप की आशंका के बीच लोगों में अफरा तफरी का माहौल रहा और सारी रात लोग भूकंप के भय से सो नहीं पाए। टिहरी जनपद के घनसाली और धनोल्टी में भूकंप का केंद्र बताया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: घास काटने गई महिला विद्युत लाइन की चपेट में आने से घायल
Next: नयार घाटी एडवेंचर फेस्टिवल की तैयारियां शुरू

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

बदाऊं-सालरा मोटर मार्ग हुआ खस्ताहाल, आवाजाही मुश्किल

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

प्रशासन ने गंगोत्री धाम में बांस लगाकर किए गंगा घाट बंद, तीर्थ पुरोहितों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.