Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • कंगना रनौत ने ब्रज के मंदिरों में टेका माथा
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

कंगना रनौत ने ब्रज के मंदिरों में टेका माथा

RNS INDIA NEWS 05/12/2021
rns featured image new

वृंदावन में बांकेबिहारी, गोकुल में चिंताहरण महादेव, गोवर्धन में मुखारबिंद मंदिर में किए दर्शन

मथुरा (आरएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने शनिवार को ब्रज के मंदिरों में मत्था टेका। वृंदावन में बांकेबिहारी जी के दर्शन करने के बाद गोकुल में चिंताहरण महादेव मंदिर में अभिषेक किया। इसके बाद वह गोवर्धन में मुखारबिंद मंदिर में दर्शन करने पहुंची। विरोधियों पर यहां भी वह हमलावर रहीं। मीडिया से बात करते हुए कंगना ने कहा कि जो लोग चोर हैं उन लोगों को मेरी बातें अच्छी नहीं लगती है, जो लोग राष्ट्रवादी हैं राष्ट्र की बात करते हैं, उन लोगों को मेरी कोई भी बात बुरी नहीं लगती है। यूपी विधान सभा चुनाव 2022 के चुनाव में भाजपा के लिए कैंपेनिंग पर कहा कि मैं किसी भी पार्टी से जुड़ी हुई नहीं हूं, जो राष्ट्र की बात करेगा, मैं उसके लिए कैंपेनिंग करूंगी। किसान आंदोलन कहा कि मैंने कभी भी माफी नहीं मांगी है, आखिरकार में किस लिए माफी मांगू, क्या किसानों के हित में बात करने के लिए माफी मांगू, खुद पंजाब और हिमाचल में मेरे संबंध हैं, में खुद चंडीगढ़ में पढ़ी हूं, इस तरह की बातें न फैलाएं। मुझे खुद प्रेम है मेरी भावना है, कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा कुछ कहने से कुछ नहीं होता है, कुछ किसानों ने मेरी गाड़ी को रोका था, तो कुछ किसानों ने कहा था कि इस लडक़ी को कियो परेशान किया जा रहा है, बस यही होना चाहिए कि बुरे लोगों पर हमेशा अच्छे लोग हावी होने चाहिए। विश्व प्रसिद्ध ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में विधि विधान से पूजा अर्चना कर भगवान का आशीवद लिया। उन्होंने कहाकि मैं आज बहुत ज्यादा खुश हूं। मैं वृंदावन पहली बार आई हूं, जबकि मैं खुद भगवान श्री कृष्ण की भक्त हूं, मुझे मक्खन का प्रसाद मिला है, आज का दिन मेरे लिए बड़ा सौभाग्य का है इसलिए मैं बहुत खुश हूैं। सुप्रसिद्ध फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत वृंदावन के बाद गोकुल स्थित चिंता हरण महादेव के दर्शन करने पहुंची। यहां विधि विधान से पूजा अर्चना कर मनौती मांगी। अभिनेत्री वृंदावन के बाद गोकुल स्थित चिंताहरण महादेव के दर्शन करने पहुंची। यहां भगवान भोलेनाथ का पंचामृत अभिषेक किया। इसके बाव अभिनेत्री गोवर्धन में मुखारविंद मंदिर के दर्शन करने पहुंची। इस दौरान फिल्म अभिनेत्री को उनको देखने के लिए लोगों की भीड़ लग गई, उन्होंने कहा कि आज उन्होंने ब्रज में भ्रमण कर ब्रज के सभी मंदिरों में माथा टेका है, और अपनी मनौती मांगी है और आगे भी वे चाहती हैं, कि बृज में दर्शन करने के लिए आती रहें,

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार से बातचीत के लिए संयुक्त किसान मोर्चा ने तय किए 5 नाम, सात दिसंबर को फिर होगी बैठक
Next: चाकू की नोक पर बुजुर्ग दंपति से लाखों रुपये की ज्वेलरी लूटी

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.