Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • चमोली में 0-6 आयु वर्ग के लिंगानुपात में हुआ सुधार
  • चमोली

चमोली में 0-6 आयु वर्ग के लिंगानुपात में हुआ सुधार

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

चमोली। चमोली जिले 0 से 6 साल के बच्चों के लिंगानुपात में बढ़ोरी हुई है। जिले में वर्ष 2019 में 0-6 वर्ष के बच्चों का लिंगानुपात 933 था, जो वर्ष 2020 में बढ़कर 953 हुआ। सबसे कम लिंगानुपात जोशीमठ में 844, पोखरी में 933, दशोली में 934 तथा नारायणबगड़ में 938 है। जबकि देवाल में 947, थराली में 950, कर्णप्रयाग में 963 तथा घाट में 998 है। जिले में कुल 18 अल्ट्रासाउंड केन्द्र पंजीकृत है, जिसमें से 8 केन्द्र सील है। जबकि 6 सरकारी और 4 प्राइवेट अल्ट्रासाउंड केन्द्र संचालित हो रहे है। शुक्रवार को जिला मुख्यालय में जिलाधिकारी हिमांशु खुराना की अध्यक्षता में आयोजित पीसीपीएनटी जिला सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में यह जानकारी डॉ. एसपी कुड़ियाल ने दी। जिलाधिकारी ने कहा कि अल्ट्रासांउड केन्द्रों पर निगरानी रखते हुए निरीक्षण किया जाय। जिन विकासखंडों में लिंगानुपात सबसे कम है, वहां पर विशेष ध्यान देते हुए लोगों की कांउसलिंग की जाए। समीक्षा बैठक में कर्णप्रयाग में एक डाइग्नोस्टिक एंड नर्सिंग केयर सेंटर द्वारा अल्ट्रासाउंड केन्द्र खोलने हेतु दिए गए आवेदन को समिति के सम्मुख रखा गया। सीएचसी जोशीमठ में खराब अल्ट्रासाउंड मशीन को रिपलेस करने का निर्णय लिया गया। उप जिला चिकित्सालय कर्णप्रयाग में सर्जरी से संबंधित मरीजों का अल्ट्रासाउंड करने की अनुमति चाहने हेतु डा. राजीव शर्मा (वरिष्ठ सर्जन) के आवेदन पर जिलाधिकारी ने पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत ही कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला समन्वयक संदीप कण्डारी ने पीसीपीएनडीटी ऐक्ट के तहत संचालित कार्यों से अवगत कराते हुए अल्ट्रासाउंड केन्द्रों से संबंधित प्रस्ताव समिति के समक्ष रखे। बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. एसपी कुड़ियाल, सीएमएस डा. जीएस राणा, एसीएमओ डा. उमा रावत, बाल रोग विशेषज्ञ मानस सक्सेना, डीजीसी फौजदारी प्रकाश भण्डारी, हिमांद संस्था के सचिव उमा शंकर बिष्ट सहित अन्य सदस्य मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आबकारी इंस्पेक्टर की जीप में निकला अजगर, हड़कंप
Next: वोटों की खेती की गुड़ाई करने आए थे मोदी : गोदियाल

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 12 जून
  • नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप
  • युवती को ब्लैकमेल कर धमकी देने के आरोपी पर केस
  • जनता के विश्वास की जीत है नरेंद्रनगर का जनादेश, 50 सीटों के साथ लौटेगी भाजपा: सुबोध उनियाल
  • हिंदुत्व की रक्षा के लिए तीन बच्चे पैदा करें: तोगड़िया
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा की तैयारियों की समीक्षा, निष्पक्ष संचालन के दिए निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.