Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बुजुर्गों पर भारी गुजरा शनिवार
  • हरिद्वार

बुजुर्गों पर भारी गुजरा शनिवार

RNS INDIA NEWS 04/12/2021
rns featured image new

शिवालिक नगर में टहलने निकले बुजुर्ग से स्कूटी सवार युवकों ने छीनी अंगूठी
बुजुर्ग चिकित्सक को पत्नि सहित बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटी नकदी व नेकलेस

हरिद्वार। शनिवार को शहर में दो बुजुर्गों के साथ हुई लूटपाट की घटना से लोगों में सनसनी फैल गयी। पुलिस महकमे में भी हड़ंकप मच गया।
पहली घटना रानीपुर कोतवाली क्षेत्र की पॉश कालोनी शिवालिक नगर में हुई। सवेरे टहलने निकलने 73 वर्षीय बुजुर्ग को बातों में उलझाकर स्कूटी से आए दो युवक उनके हाथों में पहनी सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। बुजुर्ग के पुत्र ने पुलिस को तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार शिवालिक नगर निवासी बुजुर्ग रामनवल पाण्डेय सुबह सैर के लिए निकले थे। शिवालिक नगर कलस्टर जे स्थित चटोरी गली के पास पहुंचने पर स्कूटी पर आए दो युवकों ने उन्हें बातों में उलझा लिया और उनके हाथों में पहनी सोने की अंगूठी छीनकर फरार हो गए। घटना से हकबकाए बुजुर्ग ने घर पहुंचकर परिजनों को अवगत कराया। रामनवल पाण्डे के पुत्र आशुतोष कुमार पाण्डेय उन्हें लेकर पुलिस चौकी पहुंचे और अज्ञात लड़कों के खिलाफ तहरीर देकर मुकद्मा दर्ज कराया। मुक्दमा दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गयी है।

दूसरी घटना ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र की न्यू रामनगर कालोनी की है। दवा लेने के बहाने घर में आए दो युवकों ने कालोनी में रहने वाले बुजुर्ग चिकित्सक की आंखों में मिर्च झोंककर चिकित्सक व उनकी पत्नि को बंधक बना लिया और करीब ढाई लाख रूपए की नकदी व सोने का नेकलेस लूटकर फरार हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार न्यू रामनगर कालोनी निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग आयुर्वेदिक चिकित्सक राजेंद्र अग्रवाल घर पर ही मरीजों को देखने का काम करते हैं। शनिवार दोपहर दो युवक दवा लेने के बहाने उनकेे घर में आए तथा डा.अग्रवाल से बातचीत करने लगे। इसी बीच वहां मौजूद डा.अग्रवाल की पत्नि युवकों के लिए पानी लेने चली गयी। इस दौरान युवकों ने डा.अग्रवाल की आंखों में मिर्च झोंक दी और उन्हें बाथरूम में बंद कर दिया। इसके बाद उनकी पत्नि को भी बंधक बना लिया और घर में लूटपाट कर करीब ढाई लाख रूपए की नकदी और सोने का नेकलेस लेकर फरार हो गए। बुजुर्ग दंपत्ति के साथ हुई घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय, सीओ सिटी अभय प्रताप सिंह, ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी सीसी नैथानी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। दंपत्ति से पूछताछ करने के साथ पुलिस कालोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगालने और बदमाशों की धरपकड़ में जुट गयी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: हैंडल जाम होने से हाईवे पर पलटी बस, दो यात्री घायल
Next: कैलेंडर से इगास की छुट्टी गायब होने पर भड़की आप

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • रानीखेत में एफडीए की कार्रवाई, तीन मेडिकल स्टोरों की दवा बिक्री पर रोक
  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.