Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पुलिया से टकराकर 2 हिस्सों में बंटी बोलेरो, 3 सिपाहियों समेत 4 की हुई मौत
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

पुलिया से टकराकर 2 हिस्सों में बंटी बोलेरो, 3 सिपाहियों समेत 4 की हुई मौत

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

मथुरा (आरएनएस)।  उत्तरप्रदेश के मथुरा जनपद में यमुना एक्सप्रेसवे पर बीती रात भीषण हादसा हुआ है। इस हादसे में मध्य प्रदेश के तीन पुलिसकर्मियों सहित चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि चार लोग घायल हो गए हैं। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 80 (सुरीर) पर पुलिया से टकराकर बेकाबू हुई बोलेरो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा इतना भीषण था कि पुलिया से टकराने के बाद बोलेरो 2 हिस्सों में बंट गई। इसमें सवार मुख्य आरक्षी भवानी प्रसाद, महिला आरक्षी हीरा देवी, चालक जगदीश, पुलिस मित्र रवि कुमार की मौत हो गई, जबकि आरक्षी कमलेंद्र यादव, मुख्य आरक्षी रतिराम, धर्मेंद्र कुमार और प्रीति घायल हो गए। मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ के थाना भूडेरा की पुलिस टीम अगवा की गई युवती को बरामद करने के किए हरियाणा के बहादुरगढ़ दबिश में जा रही थी।
सूचना पर पहुंची सुरीर पुलिस ने शव कब्जे में लिए और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। सडक़ हादसे से एक्सप्रेसवे की एक लाइन बंद हो गई। हादसा आगरा से नोएडा जाते हुए मार्ग पर हुआ।
हादसे के बाद यमुना एक्सप्रेसवे की एक लाइन वाहनों की कतार से जाम हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बोलेरो को हटाया और रास्ते को सुचारू कराया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय सेना को अगले साल नई लड़ाकू वर्दी मिलेगी
Next: दबाव बढऩे पर दक्षिण ओडिशा तट से टकरा सकता है चक्रवाती तूफान : मौसम विभाग

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.