Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • वैक्सीनेशन और जांच में ली जा रही छात्रों की भी मदद
  • हरिद्वार

वैक्सीनेशन और जांच में ली जा रही छात्रों की भी मदद

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
default featured image

रुड़की।  कोरोना का नया वैरिएंट मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने टेस्टिंग और वैक्सीनेशन पर ज्यादा जोर देना शुरू किया है। इसमें नर्सिंग और बीएएमएस के छात्रों की भी मदद ली जा रही है। सरकारी विभागों में जाकर कर्मचारियों की कोविड जांच की जा रही है। साथ ही छह से आठ दिसंबर तक वैक्सीनेशन का महाभियान चलाने की तैयारी की जा रही है।
देश में भी कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रोन की दस्तक के साथ ही स्वास्थ्य विभाग ने कोविड जांच और वैक्सीनेशन बढ़ा दिया है। कोविड जांच के लिए दो टीमें अब तक बनाई गई थी। इन टीमों ने शुक्रवार से सरकारी विभागों में जाकर कर्मचारियों की जांच शुरू कर दी। इसके साथ ही दो और टीमें बनाई गई हैं। शनिवार से चार टीमें कोविड जांच करेगी। सरकारी कार्यालय, डिग्री कॉलेजों में पहले सैंपल लिए जाएंगे। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का काम तेज किया जा रहा है। इसके लिए 25 टीमें बनायी गई हैं। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य उन लोगों को वैक्सीन लगाने का है, जिनको दूसरी डोज लगाने की समय सीमा हो चुकी है। लेकिन वह इसके लिए आगे नहीं आ रहे हैं। करीब 35 हजार लोग ऐसे हैं जिनकी दूसरी डोज की तारीख आ गई है पर वह टीका लगाने से कतरा रहे हैं। ऐसे लोगों से फोन पर संपर्क किया जा रहा है। छह, सात और आठ दिसंबर को वैक्सीनेशन के लिए महा अभियान चलाया जाएगा। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि पहला टीका लगभग सभी को लग चुका है। दूसरा टीका लगवाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। पाडली गुर्जर, तेलीवाला, रामनगर, पठानपुरा आदि क्षेत्रों में दूसरी डोज लगाने वालों की संख्या कम हैं। यहां खासतौर पर फोकस किया जा रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने एक निजी मेडिकल कॉलेज के बीएएमएस और नर्सिंग छात्रों को भी कोविड जांच और वैक्सीनेशन में लगाया गया है। शुक्रवार को उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। सेशन साइट व्यवस्थापक रामकेश गुप्ता ने बताया कि कोविड जांच और वैक्सीनेशन पर फोकस किया जा रहा है। जो लोग दूसरा टीका नहीं लगा रहे हैं उन्हें टीका लगवाने को कहा जा रहा। उनका कहना है कि अगर दूसरा टीका समय पर नहीं लगा तो पहले टीके का असर कम हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बॉर्डर पर लिए 65 लोगों के सैंपल
Next: साल का आखिरी सूर्य ग्रहण आज

Related Post

default featured image
  • हरिद्वार

तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

आढ़ती के कर्मचारी से लूट मामले में चार पर केस

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0
default featured image
  • हरिद्वार

दो हत्याओं के बाद बिनारसी गांव छावनी में तब्दील

RNS INDIA NEWS 02/02/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 फरवरी
  • तीन उद्योगों को अंतिम नोटिस जारी, आवंटन निरस्त होगा
  • रोड कटिंग शर्तों का उल्लंघन, यूपीसीएल की अनुमति निरस्त
  • अंकिता भंडारी के लिए न्याय की मांग को लेकर किया प्रदर्शन
  • फीचर फिल्म ‘माँ सुरकण्डा’ का पोस्टर लोकार्पित
  • एक साल में ही उखड़ गया संग्राली मोटर मार्ग का डामर

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.