Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • चीनी मिल के तोल कांटे के विरोध में उतरी भाकियू
  • हरिद्वार

चीनी मिल के तोल कांटे के विरोध में उतरी भाकियू

RNS INDIA NEWS 03/12/2021
rns featured image new

रुड़की।  लादपुर के नाम से स्वीकृत लक्सर चीनी मिल के तोल कांटे को लेकर उकिमो और भाकियू आमने-सामने आ गई हैं। उत्तराखंड किसान मोर्चा ने गुरुवार को मुबारकपुर में तोल कांटा चलाने की मांग एसडीएम से की थी। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को ज्ञापन देकर चेतावनी दी कि मुबारकपुर में तोल कांटा चला तो यूनियन आंदोलन करेगी। लक्सर चीनी मिल हर साल लादपुर में गन्ने का तोल कांटा लगाती है। इस कांटे पर लादपुर के अलावा मुबारिकपुर अलीपुर, जैनपुर, मोहम्मदपुर बुजुर्ग, कासमपुर नवादा सहित कई गांव के किसान गन्ना लाते हैं। इस बार पेराई सत्र शुरू होने पर मिल प्रबंधन ने मुबारकपुर गांव में कांटा लगाकर तोल शुरू किया था। जो पिछले दस दिन से बंद है। गुरुवार को उत्तराखंड किसान मोर्चा से जुड़े किसानों ने एसडीएम से मिलकर तोल कांटा चालू कराने की मांग की थी। चेतावनी दी थी कि एक सप्ताह में तोल शुरू न होने पर मोर्चा आंदोलन करेगा। शुक्रवार को भारतीय किसान यूनियन के कीरत सिंह, अजय सिंह, संजय, जनेश्वर, रजनीश कुमार, मनोज कुमार, मोहित, राजपाल, रजत, सुरेंद्र, धर्मेंद्र, प्रियांशु, पवन सिंह, विकास ने एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा कि मोहम्मदपुर गांव लक्सर चीनी मिल से महज 6 किलोमीटर दूर है। वहां तोल कांटा लगाना गलत है। पहले की तरह लादपुर गांव में तोल कांटा लगना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि मुबारकपुर में कांटा लगाया गया तो यूनियन आंदोलन करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पीएम रैली के लिए भाजपाइयों ने झोंकी ताकत
Next: खूंट में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने किया जनसभा को सम्बोधित, दर्जनों युवाओं ने ली कांंग्रेस की सदस्यता

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • यातायात नियम तोड़ने पर 119 वाहन चालकों के चालान
  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.