Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rns featured image new

देहरादून। पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर नवविवाहिता की आत्महत्या मामले में डालनवाला कोतवाली पुलिस ने पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। महिला पांच माह की गर्भवती थी। पुलिस मुख्यालय में मीना देवी निवासी जोशीमठ ने शिकायत दी, जिसमें उन्होंने बताया कि बेटी अपर्णा की शादी पांच मई 2021 को बचन सिंह भंडारी निवासी बिरही, चमोली के साथ की थी। शादी के बाद बेटी-दामाद देहरादून के सरस्वती विहार में किराये के मकान में रहने लगे। दामाद का छोटा भाई पुष्कर भी उनके साथ रहता था।
शादी के दो महीने बाद ही बेटी को दामाद दहेज के लिए परेशान करने लगा। यह बात अपर्णा ने अपनी बहनों को बताई थी। दामाद ने पता चलने पर बेटी से फोन छीन लिया। वह मायके वालों से बात नहीं करने देता था। अपर्णा के पास जितने गहने थे, वह सभी दामाद ने अपने पास रख लिए थे। अपर्णा को वह अपने साथ ले गई तो दामाद ने फोन किया कि छह लाख रुपये लेकर ही देहरादून आए। कुछ दिनों बाद दामाद के बड़े भाई देव भंडारी जोशीमठ पहुंचे और अपनी जिम्मेदारी पर अपर्णा को देहरादून ले गए। 26 अक्टूबर को अपर्णा ने फोन पर कहा कि पति बहुत परेशान कर रहा है, इसलिए वह साथ ले जाए। 27 अक्टूबर को अपर्णा के जेठ देव भंडारी ने फोन पर कहा कि अपर्णा की मौत हो गई है। 28 अक्टूबर को वह दून अस्पताल पहुंची तो वहां अपर्णा मृत थी और ससुराल वाले वहां मौजूद नहीं थे। सीओ डालनवाला पल्लवी त्यागी ने बताया कि घटना के बाद मायका पक्ष को बुलाया गया था, लेकिन वह नहीं आए। इसके बाद उन्होंने पुलिस मुख्यालय को शिकायत दी। डीजीपी के आदेश पर मामले में पति और देवर के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दिसंबर माह की दस्तक के साथ मौसम का मिजाज बदला
Next: देवस्थानम के बहाने कैबिनेट मंत्री हरक सिंह ने लिया पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह को आड़े हाथ

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.