Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स, पत्नी और नौकर कोरोना हुए संक्रमित
  • राष्ट्रीय

दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स, पत्नी और नौकर कोरोना हुए संक्रमित

RNS INDIA NEWS 30/11/2021
rns featured image new

चंडीगढ़(आरएनएस)। दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटे एक व्यक्ति, उसकी पत्नी और नौकर कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। ओमिक्रॉम की आशंका के मद्देनजर वेरिएंट पता करने के लिए तीनों के सैंपल जीनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी भेज दिए गए हैं। स्वास्थ्य अधिकारियों के मुताबिक रिपोर्ट आने के बाद कुछ कहा जा सकेगा। फिलहाल तीनों को अलग-अलग चरंटाइन किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ सेक्टर 36 निवासी 38 साल एक शख्स 21 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ आया था। एयरपोर्ट पर हुई आरटीपीसीआर जांच रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे एहतियातन घर पर ही एकांतवास पर रखा गया था। 29 नवंबर को दोबारा की गई आरटीपीसीआर जांच की रिपोर्ट में वह, उसकी पत्नी और नौकर संक्रमित पाए गए हैं।

ओमिक्रॉन की आशंका जताते हुए तीनों संक्रमितों को सेक्टर 32 में डॉक्टरों की देखरेख में भर्ती कर लिया गया है। निदेशक स्वास्थ्य डॉ. सुमन सिंह के अनुसार तीनों मरीज की स्थिति ठीक है। मरीजों के सैंपल जिनोम अनुक्रमण के लिए दिल्ली स्थित एनसीडीसी भेजे गए हैं।
अफ्रीका और यूरोप समेत दुनिया भर के कई देशों में कोरोना वायरस के खतरनाक ओमिक्रॉन वैरिएंट को लेकर सरकार सतर्क हो गई है। केंद्र सरकार ने रविवार को विदेश से आने वाले लोगों के लिए नई गाइडलाइंस जारी कर दी है। इसके तहत भारत आने वाले यात्रियों को पिछले 14 दिनों की अपनी ट्रैवल हिस्ट्री के बारे में बताना होगा। इसके अलावा अपनी निगेटिव आरटीपीसीआर रिपोर्ट भी एयर सुविधा पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। तभी वे भारत की यात्रा कर पाएंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारतीय मूल के पराग अग्रवाल ट्विटर के बने नए सीईओ
Next: राशिफल 01 दिसम्बर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.