Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • संस्कृति
  • राशिफल 01 दिसम्बर
  • संस्कृति

राशिफल 01 दिसम्बर

RNS INDIA NEWS 01/12/2021
rashifal horoscope

आज का राशिफल

मेष: आज आपकी राशि वालों के लिए आर्थिक मामलों में शुभ योग बन रहे हैं। शाम तक आप कोई बड़ी डील फाइनल कर सकते हैं। आज आपको कहीं से विशेष सम्मान प्राप्त हो सकता है और भाग्य भी आपका साथ देगा। भौतिक विकास का योग अच्छा है। मंगलोत्सवों में शामिल होने का मौका मिलेगा। समाज में शुभ व्यय से आपकी कीर्ति बढ़ेगी।

वृषभ: आज का दिन आपके लिए शुभ है और आज आपका ध्यान नई योजनाओं में लगेगा। भाग्य का साथ प्राप्त होगा और किसी मामले में आज आपको मनचाहे परिणाम मिलने से हर्ष होगा। कानूनी विवाद में सफलता प्राप्त होगी और छात्रों को भी उनकी मेहनत का बेहतर परिणाम मिलेगा। कार्यालय में भी आपके अनुकूल वातावरण बनेगा तथा आपके साथी आपका सहयोग करेंगे।

मिथुन: आपके लिए आज का दिन काफी रचनात्मक है और भाग्य का साथ प्राप्त होगा। किसी क्रिएटिव काम को पूरा करने में आप दिन बिता सकते हैं। जो काम आपको सबसे प्रिय है, आज वही करने को मिलेगा। नई योजनाएं भी दिमाग में आएंगी। अपने से सीनियर का सहयोग पाने में सफलता मिलेगी।

कर्क: आज का दिन काफी सृजनात्मक है, जो भी काम लगन के साथ करेंगे, आज उसमें पूर्ण सफलता मिलेगी। अधूरे काम निपट जाएंगे और महत्वपूर्ण चर्चाएं भी होंगी। आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा और पुराने पड़े काम भी पूरे होंगे। आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। दोस्तों के साथ आप कहीं बाहर जाने का प्लान बना सकते हैं।

सिंह: आपके लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला होगा। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकाल लेना ही अच्छा होगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। लेकिन उन्हें सफलता नहीं मिलेगी और आप अपने कार्य पूर्ण कर लेंगे।

कन्या: आज आपसी वार्ता व्यवहार में संयम और सावधानी बरतें। बेहतर होगा कि आसपास के लोगों से टकराव की नौबत न आए इस बात का ध्यान रखें। किसी शुभ मंगल कार्य की चर्चा हो सकती है और भाग्य भी आपका साथ देगा। भाग्य पर भरोसा रखें और आत्मविश्वास के साथ कार्य करें।

तुला: आज का दिन आपके लिए लाभ देने वाला है। करियर और आर्थिक मामलों में भाग्य आपका साथ देगा। सभी विवाद आज सुलझ सकते हैं, जिससे आपके मन को संतोष प्राप्त होगा। नए प्रॉजेक्ट पर भी काम शुरू हो सकता है। जमीन और जायदाद के मामले में आपको अपनी सूझबूझ और संयम के साथ आगे बढऩा होगा।

वृश्चिक: आज आपकी माली हालत को लें तो आज का दिन काफी मजबूत है। दिनभर लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। परिवार में सुख-शांति और स्थिरता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार में कुछ नवीनता ला सकें तो आगे चलकर लाभ होगा। काम में नई जान आएगी।

धनु: आज का दिन सावधानी और सतर्कता बरतने का है। बिजनस के मामले में थोड़ा-सा जोखिम उठाएंगे, तो बड़ा लाभ होने की आशा है। रोजमर्रा के काम से दूर कुछ नए कामों में हाथ आजमाएं। किसी के लिए कुछ पैसों का इंतजाम करना पड़ सकता है। नया मौका आपके आस-पास है।

मकर: आपके लिए आज का दिन भाग्य वाला है। भागीदारी के मामले में व्यापार काफी फायदा पहुंचाएगा। रोजमर्रा के घरेलू कामों को निपटाने का आज सुनहरा मौका है। ईमानदारी और निर्धारित नियमों का ध्यान रखें। कई प्रकार के काम एक साथ हाथ में आने से व्यग्रता बढ़ सकती है और आप फालतू में ही परेशान होंगे।

कुंभ: आज का दिन आपके स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने का है। मौसम परिवर्तन से शीतोष्ण विकार उत्पन्न हो सकते हैं। खान-पान में लापरवाही न बरतें। आज आपको नौकरी के मामले में काफी मशक्कत करनी पड़ सकती है। जल्दबाजी में कोई भूल हो सकती है, इसलिए हर काम सोच-समझकर करें तो फायदे में रहेंगे।

मीन: आज का दिन आपको लाभ देने वाला हो सकता है। व्यापार में जोखिम उठाने का परिणाम आज आपको सकारात्मक मिलेगा। अपनी बुद्धि का प्रयोग कर आप वह सब कुछ पा सकते हैं, जिसकी आपको अभी तक कमी रही है। किसी संकटग्रस्त व्यक्ति की सहायता कर सकें तो शुभ रहेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दक्षिण अफ्रीका से चंडीगढ़ लौटा शख्स, पत्नी और नौकर कोरोना हुए संक्रमित
Next: देवस्थानम बोर्ड भंग होने पर तीर्थपुरोहितों ने की आतिशबाजी

Related Post

Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 04 जून

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 03 जून

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
Rashifal
  • धर्म
  • संस्कृति

राशिफल 02 जून

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.