Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईडीपीएल के लोगों ने काली पट्टी बांध, रैली निकालकर किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
  • देहरादून

आईडीपीएल के लोगों ने काली पट्टी बांध, रैली निकालकर किया सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

ऋषिकेश। आईडीपीएल कॉलोनी में रहने वाले लोग आशियाना बचाने के लिए एकजुट हो गए हैं। लोगों ने काली पट्टी बांध सरकार के खिलाफ रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। चेताया कि कॉलोनीवासियों को उजाड़ने का काम किया तो चक्का जाम जैसे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।
शनिवार शाम आईडीपीएल कॉलोनी की महिलाएं और पुरुष आवासीय कल्याण समिति आईडीपीएल वीरभद्र के बैनर के तले हाट बाजार के समीप एकत्रित हुए। यहां से शासन-प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए रैली निकाली। रैली में शामिल लोग नारेबाजी करते हुए न्यू कॉलोनी, ओल्ड कालोनी से होते हुए राम मंदिर परिसर पहुंचे। यहां प्रदेश सरकार के खिलाफ हुंकार भरी। समिति की अध्यक्ष रामेश्वरी चौहान ने कहा कि लीज खत्म होने के बाद आईडीपीएल कॉलोनी के लोगों के सामने दुविधा ही स्थिति उत्पन्न हो गई है। इसलिये अब आंदोलन ही एकमात्र रास्ता बचा है। चेताया कि उन्हें हटाया गया तो आंदोलन किया जायेगा। एआईसीसी सदस्य जयेंद्र रमोला ने कहा कि आशियाना बचाने के लिए आईडीपीएल टाउनशिप के लोग पिछले काफी समय से संघर्ष कर रहे हैं, लेकिन सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों पर भी जनता के हितों की अनदेखी का आरोप लगाया। उत्तराखंड जन एकता पार्टी के नेता कनक धनै कहा कि एक ओर सरकार प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बेघरों को पक्के घर उपलब्ध करा रही है। वहीं आईडीपीएल में पक्के घरों में रहने वाले लोगों को उजाड़ने का काम कर रही है। इस तरह की दोहरी नीति का जनता आगामी चुनाव में जवाब देगी। प्रदर्शनकारियों में समिति के सचिव सुनील कुटलैहडिया, सुनीता देवी, गुड्डी देवी, ममता देवी, नीलम चंदानी, सारिका, उर्मिला गुप्ता, दया बिष्ट, कृष्णा राजभर, मौली देवी, सुधा गुप्ता,नंदनी भंडारी,कल्पना,आलोक कुमार, सूरज आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: किशोरी से दुष्कर्म कर उसकी अश्लील तस्वीरें इंस्टाग्राम पर डाली, मुकदमा दर्ज़
Next: मधुमेह रोग से मानव शरीर पर पड़ते हैं गंभीर दुष्प्रभाव

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.