Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड करवाकर जानिए कैसे उड़ाए रुपये, ये बरतें सावधानियां
  • देहरादून

मोबाइल फोन में ऐप डाउनलोड करवाकर जानिए कैसे उड़ाए रुपये, ये बरतें सावधानियां

RNS INDIA NEWS 27/11/2021
rns featured image new

देहरादून। साइबर ठग अब एटीएम कार्ड या सीसीवी पूछने की बजाय एनी डेस्क ऐप से लोगों के बैंक खातों में सेंध लगा रहे हैं। दून में ऐसे मामले लगातार सामने आ रहे हैं। इसलिए लोगों को सावधान हो जाना चाहिए। पुलिस भी लोगों से अपील कर रही है। दरअसल, साइबर ठगों ने विभिन्न ई-वॉलेट और बैंकों के कस्टमर केयर के तौर पर इंटरनेट पर अपने नंबर डाल दिए हैं।
इसके अलावा लोगों के मोबाइल पर सिम की केवाईसी या कमाई का मैसेज भेजकर भी संपर्क करते हैं। लोग जब ठगों से फोन के जरिये संपर्क में आते हैं तो ठग, बैंक या कंपनी कर्मचारी की तरह व्यवहार करते हैं। वे सीधे कोई जानकारी तो नहीं लेते हैं, लेकिन लोगों के मोबाइल पर एनी डेस्क ऐप डाउनलोड करवा देते हैं।इसके बाद मोबाइल का एक्सेस लेकर मामूली पेमेंट डेबिट-क्रेडिट कार्ड से करने को कहते हैं।
लोग पेमेंट करने के लिए उनके बताए पोर्टल पर जाते हैं, वहां खाते की जानकारी दर्ज करते ही साइबर ठग एनी डेस्क ऐप से पूरा ब्योरा नोट कर लेते हैं। इसके बाद लोगों के खाते की रकम ट्रांसफर कर लेते हैं। रिटायर स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. रमेश चंद्र आर्य और आईटीबीपी के सब इंस्पेक्टर अनिल कुमार समेत  सैकड़ों लोग इस तरह ठगी का शिकार हो चुके हैं।

ठगी से बचने के लिए ये सावधानियां बरतें-
-अपने मोबाइल में किसी अंजान के कहने पर ऐप डाउनलोड न करें।
-साइबर क्राइम या ठगी होने पर तुरंत 155260 नंबर पर कॉल करें।
-किसी भी क्यूआर कोड और यूपीआई पिन का उपयोग सिर्फ पेमेंट करने के लिए होता है, राशि प्राप्त करने के लिए नहीं। ठग आजकल क्यूआर कोड भेजकर भी ठगी कर रहे हैं।
-अनचाहे मैसेज लिंक को ओपन न करें, ना ही ओटीपी शेयर करें।
-बैंक एसएमएस अलर्ट ऑन हो, ताकि ट्रांजेक्शन का अपडेट मिलता रहे।
-एटीएम पिन एवं इंटरनेट बैंकिंग का पासवर्ड किसी से साझा न करें एवं समय-समय पर बदलते रहें।
-ऑनलाइन शॉपिंग में लेन-देन की मैक्सिमम लिमिट को कम रखें, जैसे 10 हजार  या 20 हजार रुपए।
-सेविंग्स अकाउंट से स्वाइप या ऑनलाइन शॉपिंग करने से बचें, ऑनलाइन पेमेंट के लिए अलग बैंक खाते का इस्तेमाल करें और उसमें उतना ही पैसा रखें जितने की शॉपिंग करनी हो ।
-अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें, अनजान व्यक्ति द्वारा कोड, ओटीपी या पिन पूछने पर न बताएं।
-किसी भी अनजान व्यक्ति के कहने पर अपने मोबाइल में किसी भी तरह के एप्लिकेशन इंस्टाल करने से बचें।
-गूगल पर कस्टमर केयर का नंबर सर्च न करें, सिर्फ ऑफिशियिल वेबसाइट पर ही सर्च करें।
-ऑफर , कैशबैक या डिस्काउंट आदि के लिए कूपन कोड या अन्य किसी लालच में फंसने से बचें ।
-विश्वसनीय वेबसाइट अथवा एप से ही शॉपिंग करें, एडवांस पेमेंट से बचें।
-ऑफर्स और स्किम से जुड़े ईमेल एवं लिंक्स पर क्लिक करने से बचें। (एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह के अनुसार।)
साइबर ठग लोगों की लापरवाही का फायदा उठाकर उनका खाता खाली कर देते हैं। मोबाइल पर केवाईसी या इस तरह का कोई औक मैसेज आए तो उस पर भरोसा न करें। किसी बैंक या ई-वॉलेट से जुड़ी मदद लेनी है तो उनकी आधिकारिक साइट से टोल फ्री नंबर लें। नेट पर कस्टमर केयर के रूप में मिलने वाले मोबाइल नंबरों पर भरोसा न करें।
जन्मेजय खंडूरी, डीआईजी, देहरादून  

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वेतन नहीं मिलने पर डॉक्टरों का प्रदर्शन
Next: वर्ष 2025 तक उत्तराखण्ड बनेगा हर क्षेत्र में अग्रणी राज्यः सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
  • मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.