Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संविधान दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा, लपेटे में लालू यादव भी आए
  • राष्ट्रीय

संविधान दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने कांग्रेस को जमकर घेरा, लपेटे में लालू यादव भी आए

RNS INDIA NEWS 26/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत आज संविधान दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर सेंट्रल हॉल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भी संबोधन था। अपने संबोधन में राजनीति में परिवारवाद के सहारे कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां और लालू यादव का नाम लिए बगैर भ्रष्टाचार के मुद्दे पर जमकर घेरा। कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियां इसका विरोध कर रही है। पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा, संविधान की भावना को भी चोट पहुंची है, संविधान की एक-एक धारा को भी चोट पहुंची है, जब राजनीतिक दल अपने आप में अपना लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो देते हैं। जो दल स्वयं लोकतांत्रिक कैरेक्टर खो चुके हों, वो लोकतंत्र की रक्षा कैसे कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने राजनीति में परिवारवाद का सहारा लेते हुए कांग्रेस सहित कई विपक्षी पार्टियों को घेरा। उन्होंने कहा, भारत एक ऐसे संकट की ओर बढ़ रहा है, जो संविधान को समर्पित लोगों के लिए चिंता का विषय है, लोकतंत्र के प्रति आस्था रखने वालों के लिए चिंता का विषय है और वो है पारिवारिक पार्टियां।
हालांकि, पीएम मोदी ने योग्यता के आधार पर एक ही परिवार के कई लोगों के राजनीति में आने को गलत नहीं माना। उन्होंने कहा, योग्यता के आधार पर एक परिवार से एक से अधिक लोग जाएं, इससे पार्टी परिवारवादी नहीं बन जाती है। लेकिन एक पार्टी पीढ़ी दर पीढ़ी राजनीति में है।

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए लालू यादव पर भी बोला हमला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति में भ्रष्टाचार का सहारा लेकर राष्ट्रीय जनता दल सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर भी हमला बोला। इस मौके पर प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, क्या हमारा संविधान भ्रष्टाचार की अनुमति देता है? चिंता तब होती है, जब न्यायपालिका ने किसी को सजा दे दी हो। राजनीतिक स्वार्थ के कारण उसका भी महिमामंडन चलता है। भ्रष्टाचार को नजरअंदाज कर, सारी मर्यादाओं को तोडक़र उनके साथ लोगों का उठाना-बैठना शुरू हो जाता है। ऐसे में देश को नौजवानों को लगता है कि भ्रष्टाचार के रास्ते पर चलना खराब नहीं है, लोग कुछ समय बाद इसे स्वीकार कर लेते हैं।  कोर्ट ने लालू यादव को चारा घोटाले के आरोप में सजा सुनाई थी। वह इन दिनों बेल पर बाहर हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: महाराष्ट्र से लापता युवक तपोवन में मिला
Next: फायरिंग के आरोप में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.