Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • अपने कॉलेज की बस की चपेट में आए छात्र की मौत
  • देहरादून

अपने कॉलेज की बस की चपेट में आए छात्र की मौत

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
default featured image

देहरादून। मांडूवाला क्षेत्र में अपने ही कॉलेज की बस की चपेट में आए छात्र की मौत हो गई। पुलिस ने छात्र का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। वहीं बस कब्जे में लेने के साथ उसके चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि हादसा गुरुवार शाम हुआ। अरुणाचल निवासी ब्राबो नार्मों उम्र 26 डाल्फिन पीजी कॉलेज से बीएससी एग्रीकल्चर की पढ़ाई कर रहा है। वह तृतीय वर्ष का छात्र है। गुरुवार को कॉलेज से वह अपने दुपहिया से निकाला। उसी दौरान कॉलेज से एक बस निकली। कॉलेज से कुछ दूरी पर उसका स्कूटर अचानक बस की चपेट में आ गया। हादसे में छात्र को गंभीर चोट लगी। उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद नार्थ ईस्ट के छात्रों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना मिलते ही प्रेमनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने छात्र के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं बस चालक को हिरासत में लेकर बस को भी कब्जे में ले लिया। पुलिस के मुताबिक मृतक के साथी छात्रों ने हादसे को लेकर तहरीर देने की बात कही है। तहरीर मिलते ही पुलिस बस चालक के खिलाफ केस दर्ज करेगी। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को दून बुलाने के लिए सूचना भेज दी है। पुलिस को आशंका है कि छात्र ने हादसे के वक्त हेलमेट नहीं पहना हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राष्ट्रपति कोविंद ले सकते हैं आईएमए पासिंग आउट परेड की सलामी
Next: अब सामान्य रूप से खुलेंगे प्रदेश के छठी से 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.