Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • यूएई में होने वाली टी-20 लीग में टीम खरीदेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज
  • खेल
  • राष्ट्रीय

यूएई में होने वाली टी-20 लीग में टीम खरीदेगी रिलायंस इंडस्ट्रीज

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

मुंबई। आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस के मालिक रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) ने संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाली आगामी टी-20 लीग में टीम खरीदने की पुष्टि की है।
मुंबई इंडियंस के मालिक आकाश अंबानी ने कहा,  हमें मुंबई इंडियंस के रूप में उच्च मूल्यों वाली एक वैश्विक फ्रेंचाइजी बनाने और भारतीय क्रिकेट के लिए योगदान देने पर बेहद गर्व है। हम ठीक इसी तरह यूएई में एक और सफल ब्रांड बनाने को लेकर आश्वस्त हैं। हम अपने अनुभव के साथ यूएई क्रिकेट को लाभ पहुंचाने के लिए तैयार हैं।
अमीरात क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) के सचिव मुबाशीर उस्मानी ने मुंबई इंडियंस के यूएई टी-20 लीग के साथ जुडऩे के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने एक बयान में कहा,  यूएई टी-20 लीग में प्रमुख व्यापारिक घरानों द्वारा दिखाया जा रहा विश्वास बेहद उत्साहजनक है। हम रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के एक फ्रेंचाइजी के मालिक के रूप में इस जुड़ाव से खुश हैं। आईपीएल में मुंबई इंडियंस के संचालन में पेशेवर रवैये, फ्रेंचाइजी क्रिकेट में सबसे सफल टीम को एक साथ रखने में उनकी सफलता और उनके जुनून को देखने के बाद हमें पूरा विश्वास है कि यह सहयोग रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड और लीग दोनों के लिए लाभकारी होगा और यूएई में क्रिकेट के विकास का समर्थन करेगा।
कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक भी टीम खरीदने को तैयार हैं। इसके अलावा संभवत: मैनचेस्टर यूनाइटेड के मालिक ग्लेजर परिवार, कैपरी ग्लोबल, बिग बैश लीग में सिडनी सिक्सर्स के मालिक और दिल्ली कैपिटल्स के को-ऑनर किरण कुमार ग्रांधी की भी एक टीम इस लीग में खेलेगी। उल्लेखनीय है कि नाइट राइडर्स समूह की सीपीएल (कैरिबियाई प्रीमियर लीग) में भी एक टीम (ट्रिनबागो नाइट राइडर्स) है और दिसंबर 2020 में भी उसने अमेरिका-आधारित मेजर लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में महत्वपूर्ण हिस्सेदारी खरीदी थी।
समझा जाता है कि छह टीमों वाली इस लीग को ईसीबी ने मंजूरी दी है और इसके जनवरी और फरवरी विंडो में आयोजन की योजना बनाई जा रही है, हालांकि संभावना है कि इसका पहला सीजन फरवरी-मार्च 2022 में खेला जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अल्ट्रा मैराथन धावक अतुल का तीर्थनगरी में स्वागत
Next: नीति आयोग ने डिजिटल बैंकों पर मांगे सुझाव

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 28 जून
  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.