Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • स्मार्ट पुलिस: महीने में हर जिले से होगा बेस्ट थाने का चयन
  • उत्तराखंड

स्मार्ट पुलिस: महीने में हर जिले से होगा बेस्ट थाने का चयन

RNS INDIA NEWS 25/11/2021
rns featured image new

 

देहरादून। पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने उत्तराखंड पुलिस को और स्मार्ट बनाने की दिशा में आगे कदम बढ़ाते हुए महीने में हर जिले का बेस्ट थाने का चयन करने का आदेश जारी किया है। इसके आधार पर बेस्ट जिले का भी चयन किया जाएगा। लखनऊ उत्तर प्रदेश में आयोजित 56वीं डीजीपी कांफ्रेंस में हिस्सा लेकर लौटे डीजीपी ने मंगलवार को वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने बार्डर, ड्रग्स, साइबर क्राईम, ड्रोन टेक्नालाजी और स्मार्ट पुलिसिंग के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सोच के संबंध में अधिकारियों को अवगत कराया और स्मार्ट पुलिसिंग को लेकर कई बिंदुओं व सुझावों पर चर्चा की। डीजीपी ने कहा कि स्मार्ट पुलिसिंग की लगातार समीक्षा होगी। पुलिस महानिदेशक ने बताया कि स्मार्ट पुलिसिंग के लिए पैरामीटर तय किए गए हैं। इनमें संवेदनशील और कठोर, गतिशील के साथ आधुनिक, सतर्क और जवाबदेह, विश्वसनीयता और उत्तरदायी, प्रशिक्षित व तकनीकी शामिल हैं। जो भी थाना इन पैरामीटर पर खरा उतरेगा, उन्हें जिला के प्रभारी की ओर से बेस्ट थाना घोषित किया जाएगा। इसी तरह पुलिस मुख्यालय की ओर से बेस्ट जिला भी घोषित किया जाएगा। इस मौके पर पीवीके प्रसाद अपर पुलिस महानिदेशक पीएसी, अभिनव कुमार अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन, अमित सिन्हा पुलिस महानिरीक्षक पीएम, वी मुरुगेशन पुलिस महानिरीक्षक अपराध एवं कानून व्यवस्था, संजय गुंज्याल पुलिस महानिरीक्षक अभिसूचना, एपी अंशुमान, पुलिस महानिरीक्षक कार्मिक, पूरन सिंह रावत पुलिस महानिरीक्षक प्रशिक्षण, अजय रौतेला पुलिस महानिरीक्षक फायर सर्विस भी मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: इंडोनेशिया ओपन में हारे लक्ष्य और कश्यप
Next: युवक की सर कटी लाश मिली, 18 नवम्बर से था लापता

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.