Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • मध्य प्रदेश
  • भोपाल में महंगे होंगे मकान
  • मध्य प्रदेश

भोपाल में महंगे होंगे मकान

RNS INDIA NEWS 20/11/2021
rns featured image new

भोपाल (आरएनएस)। भोपाल में जल्द मकान, दुकान और फ्लैटों की कीमतों में तगड़ा इजाफा देखा जा सकता है। निर्माण सामग्रियों के रेट में दोगुना इजाफा होने से रियल स्टेट डेवलपर्स अब अपनी प्रापर्टी की कीमत बढ़ाने को मजबूर है। रियल स्टेट डेवलपर्स की अपेक्स बॉडी क्रेडाई के अनुसार मकानों की कीमतें 19 से 26 प्रतिशत तक बढ़ सकती हैं। क्रेडाई के प्रदेश प्रवक्त मनोज मीक ने बताया कि बढ़ती महंगाई का सबसे अधिक दुष्प्रभाव रियत स्टेट पर हुआ है। क्र्रेडाई के सदस्य लगातार निर्माण सामग्रियां की बढ़ती कीमतों से संगठन को अवगत करा रहे हैं। यूर्थ क्रेडाई भोपाल द्वारा नवम्बर 2021 में किये गये तुलनात्मक अध्ययन के अनुसार सन 2019 के बाद भोपाल और आसपास निर्माण सामग्री के मूल्यों में अत्याधिक वृद्धि हुई है जो अन्य राज्यों की तुलना में भी अधिक है। डीजल व पेट्रोलियम पदार्थों की बढ़ती कीमतों, कुशल व अद्र्धकुशल मजदूरों की कमी, लॉकडाउन, कफ्र्यू व कोविड के कुप्रभाव, ऊंची गाइडलाइन व स्टाम्प ड्यूटी और व्यापक विपरीत परिस्थितियों के चलते निर्माण लागत 19 से 26 प्रतिशत तक बढ़ गई है। लम्बे समय से रियायती कीमतों पर प्रॉपर्टी बेचने वाले डेलवपर्स के पास कीमतें बढ़ाने के अलावा कोई उपाय नहीं बचा है। क्रेडाई के भोपाल अध्यक्ष नितिन अग्रवाल ने कहा कि आवश्यक अनुमतियों में लगने वाला समय लगातार बढ़ रहा है। खासकर रेरा में नवीनीकरण् और नवीन अनुमतियों के प्रकरण लम्बित हैं। प्रतिदिन महंगे होते बाजार में डेवलपर्स के पास नवीन परियोजनाओं की योजना बनाते समय कीमतें तय करना कठिन होता जा रहा है। जीएसटी की दरें उच्च्तम हैं और इनपुट के्रडिट टैक्स की विसंगतियां बरकरार हैं। ऐसे में क्रेडाई राज्य व केंद्र सरकार से अनुरोध कर रही है कि रियल स्टेट की रियायतें दी जायें ताकि बढ़ती कीमतों का अतिरिक्त बोझ खरीददार पर न पड़े तथा सबको किफायती आवास का उद्देश्य पूरा हो सके।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 दिन से पेट्रोल डीजल के दाम स्थिर
Next: पिता ने अपनी तीन माह की मासूम बेटी का गला घोंटकर की हत्या

Related Post

rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश के सीएम के काफिले की 19 गाड़ियों में डीजल की जगह भर दिया पानी, प्रशासन में हड़कंप; पेट्रोल पंप सील

RNS INDIA NEWS 27/06/2025 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

मध्य प्रदेश : गुना में बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी का पुलिस एनकाउंटर, पैर में लगी गोली

RNS INDIA NEWS 11/11/2024 0
rns featured image new
  • मध्य प्रदेश
  • राष्ट्रीय

रीवा में स्कूल से घर जा रहे बच्चों के ऊपर गिरी मकान की दीवार, चार की मौत

RNS INDIA NEWS 04/08/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 31 मई
  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.