Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • मवानी दवानी के आपदा प्रभावित लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन
  • पिथौरागढ़

मवानी दवानी के आपदा प्रभावित लोगों ने डीएम को दिया ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 18/11/2021
rns featured image new

पिथौरागढ़। आपदा प्रभावित गांव मवानी दवानी के लोग विभिन्न समस्याओं को लेकर 80 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। कहा गोरी नदी में खुद से लगाई गरारी पिछले दिनों आई आपदा में बह गई है, जिससे क्षेत्र के विभिन्न गांवों का शेष दुनिया से संपर्क कटा है। बावजूद इसके गरारी बनाने को लेकर गंभीरता नहीं दिखाई जा रही। कहा आपदा प्रभावितों को राहत देने के झूठे दावे हो रहे हैं।
गुरुवार को मवानी दवानी के ग्रामीण प्रधान मुन्नी देवी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे और डीएम को ज्ञापन दिया। कहा घुरुड़ी, मनकोट, भ्यूला, घांघली सहित अन्य गांवों को जोड़ने वाली गोरी नदी में बनी गरारी पिछले दिनों आई आपदा में बह गई, जिससे इन गांवों का शेष दुनिया से संपर्क कट गया है। कहा ग्रामीणों ने खुद यहां काठ का पुल बनाया था वह भी बह गया। न तो पुल बनाया जा रहा है और ना ही गरारी स्थापित करने के प्रयास हो रहे हैं। पुल व गरारी बहने से बच्चों का स्कूल पहुंचना मुश्किल हो गया है। बच्चे किसी तरह जान जोखिम में डालकर चट्टानों व दरकते पहाड़ों के बीच स्कूल पहुंच रहे हैं। कहा बंगापानी तहसील में खतौनी नहीं निकलने से क्षेत्र के लोगों को खासी दिक्कतें झेलनी पड़ रही है। उन्हें 65 किमी दूर धारचूला की दौड़ लगाने को मजबूर होना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने कहा सरकारी तौर पर प्रभावितों को राहत देने के दावे किए जा रहे हैं। लेकिन इसका असर धरातल पर नहीं दिख रहा। चेतावनी देते हुए कहा शीघ्र इन समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे उग्र आंदोलन करेंगे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो शूलिनी शोधकर्ता विश्व स्तर पर शीर्ष उच्च उद्धृत सूची में शामिल
Next: सड़क हादसे में तीन बाइक सवारों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.