
पिथौरागढ़। गंगोलीहाट में मड़कनाली-सुरखालपाठक सड़क के लिए ग्रामीण 130वें दिन भी अनशन पर डटे रहे। ग्रामीणों ने शासन-प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाया। कहा आंदोलन को चार महीने से अधिक समय हो गया है। लेकिन शासन-प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई करना छोड़ ग्रामीणों को गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं। गुरुवार को संघर्ष समिति के अध्यक्ष ललित सिंह बिष्ट धरने में बैठे। इस दौरान उन्होंने कहा जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती वो भी पीछे नहीं हटेंगे।

