Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • छात्रसंघ चुनाव की मांग को टॉवर पर चढ़ गया डीएवी का छात्र
  • देहरादून

छात्रसंघ चुनाव की मांग को टॉवर पर चढ़ गया डीएवी का छात्र

RNS INDIA NEWS 17/11/2021
rns featured image new

देहरादून। छात्रसंघ चुनाव की मांग पर डीएवी के तमाम छात्र संगठन अब आरपार की लड़ाई पर उतर आए हैं। बुधवार सुबह सत्यम ग्रुप का छात्र नेता मनमोहन करनपुर स्थित टॉवर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे नीचे उतराने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
इससे पहले बुधवार सुबह छात्रों ने चुनाव की मांग पर कालेज बंद करा दिया। उन्होंने हंगामा करते हुए कालेज गेट पर धरना भी दिया और जाम लगा दिया। कई संगठनों से जुड़े छात्र सुबह ही कालेज पहुंचे। जहां नौ बजे ही उन्होंने कालेज बंद कराया। इसके बाद सभी छात्र बैनर पोस्टर लेकर कालेज गेट पर बैठ गए। गेट बंद कराने के बाद छात्रों ने वहां धरना शुरू कर दिया। सरकार के खिलाफ छात्रसंघ नहीं तो विस चुनाव भी नहीं के नारे लगाए। उन्होंने कहाक जब एक माह कालेज खुले हुए हो गए हैं। सारे चुनाव व आयोजन भी पूरी तरह से हो रहे हैं,उनमें लाखों की भीड़ भी जुट रही है। एनएसयूआई नेता उदित थपलियाल ने कहा कि सरकार अपनी चुनावी रैलियां भी करवा रही है। शनिवार को ही गृह मंत्री की रैली में भीड़ जुटाई गई तो छात्रसंघ चुनाव से सरकार क्यों डर रही है। क्या उन्हें एबीवीपी की हार का डर है। छात्र नेता हनी सिसोदिया ने कहा कि सरकार अगर जल्द चुनाव घोषित नहीं करवाती या दो साल की आयु सीमा में छूट नहीं देती तो कालेज पूरी तरह से बंद कराए जाएंगे। इस दौरान हनी सिसोदिया, उदित थपलियाल, आकिब अहमद,अंकित बिष्ट, सुमित कुमार, अभिषेक ममगाईं, शोएब अहमद,मनोज कुमार ओर चंद्रशेखर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दूसरे दिन भी हड़ताल पर रहे आरटीओ के कर्मचारी, जनता परेशान
Next: नहीं मिल पा रहा है एडमिशन, परेशान हैं छात्र

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ

RNS INDIA NEWS 27/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

धामी सरकार की सौगात: मात्र 3 लाख में मिलेगा आधुनिक फ्लैट

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एटीएम कार्ड बदल एक लाख 45 हजार साफ
  • निहंग विवाद, यूकेडी नेता आशीष नेगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज, बयान से मचा बवाल, समर्थन में उतरे कई लोग
  • राष्ट्रीय दृष्टिहीन संघ ने मनाया हेलेन केलर का 147वां जन्मदिवस
  • गत्ता गोदाम में लगी आग, दमकल वाहनों ने पाया काबू
  • मानकों के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर कोचिंग संचालकों को नोटिस
  • धूमधाम से मनाया ज्ञानोदय उमावि डुंगरा का स्थापना दिवस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.