Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • स्वदेश लौटते ही बुरी तरह फंसे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, कस्टम विभाग ने जब्त की 5 करोड़ की 2 घडिय़ां
  • खेल
  • राष्ट्रीय

स्वदेश लौटते ही बुरी तरह फंसे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या, कस्टम विभाग ने जब्त की 5 करोड़ की 2 घडिय़ां

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
default featured image

नई दिल्ली।  हार्दिक पंड्या इस समय खराब दौर से गुजर रहे हैं। न तो उनका बल्ला चल रहा है और न ही उनके दिन। यूएई में हुए आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेने के बाद भारत लौट रहे क्रिकेटर हार्दिक पांड्या पर कस्टम विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बीती रात कस्टम विभाग के अधिकारियों ने पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया, उनके पास से दो महंगी घडिय़ां मिली थीं। जब अधिकारियों नें पांड्या से घडिय़ों के बारे में पूछा तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। अधिकारियों का कहना है कि क्रिकेटर हार्दिक पांड्या घडिय़ों का बिल भी नहीं दिखा पाए, जिसके बाद विभाग ने दोनों घडिय़ों को जब्त कर लिया। दोनों कलाई घडिय़ों की कीमत लगभग 5 करोड़ रुपये बताई जा रही है। हार्दिक की इन 2 घडिय़ों ने इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है।
हार्दिक के पास इन घडिय़ों का बिल नहीं था और उन्होंने घडिय़ों को डिक्लेयर भी नहीं किया था। इसके बाद मुंबई एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने हार्दिक पांड्या की 5 करोड़ की दो घडिय़ां जब्त की हैं।

हार्दिक पांड्या का रिएक्शन आया सामने
हार्दिक पांड्या ने ट्वीट कर सफाई दी है। उन्होंने लिखा, 15 नवंबर की सुबह दुबई से मुंबई पहुंचने पर मैं खुद दुबई से जो सामान खरीदकर लाया था, उसकी कस्टम ड्यूटी चुकाने के लिए एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम काउंटर पर गया था। मेरे बारे में सोशल मीडिया पर गलत जानकारी फैलाई जा रही है। मैंने खुद को सारे सामान की जानकारी एयरपोर्ट पर मौजूद कस्टम अधिकारियों को दी है। पांड्या ने आगे लिखा, कस्टम डिपार्टमेंट ने मुझसे सभी दस्तावेज मांगे हैं। वो फिलहाल, सही ड्यूटी का मूल्यांकन करने में जुटे हैं। मैं पूरी ड्यूटी भरने को तैयार हूं और सोशल मीडिया पर जो घड़ी की कीमत 5 करोड़ बताई जा रही है, वो गलत है। घड़ी 1.5 करोड़ रुपए की है। हार्दिक पांड्या टी-20 वर्ल्ड कप में गेंद और बल्ले के साथ बुरी तरह फ्लॉप रहे हैं और पांच मैचों की तीन पारियों में 69 रन ही बना पाए हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए हार्दिक पांड्या को टीम इंडिया से ड्रॉप किया गया है। हार्दिक पांड्या की जगह वेंकटेश अय्यर को बतौर ऑलराउंडर टीम में शामिल किया गया है।
वेंकटेश अय्यर ने टी-2021 के 10 मैचों में 128.47 के स्ट्राइक रेट से 370 रन बनाए हैं, जिसमें 4 अर्धशतक शामिल हैं। दाएं हाथ के फास्ट बॉलिंग ऑलराउंडर वेंकटेश अय्यर का बतौर गेंदबाज टी20 में रिकॉर्ड शानदार है। वेंकटेश अय्यर ओवरऑल टी20 क्रिकेट के 48 मैचों में 24 विकेट ले चुके हैं। वेंकटेश अय्यर 10 फर्स्ट क्लास मैचों में 7 और 24 लिस्ट ए मैच में 5.50 की इकोनॉमी से 10 विकेट ले चुके हैं। वेंकटेश अय्यर ने अपने शानदार प्रदर्शन से दिखा दिया कि वह हार्दिक पांड्या का बेहतरीन विकल्प साबित हो सकते हैं।
भारत और न्यूजीलैंड के बीच 17 नवंबर से 21 नवंबर के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। टी20 सीरीज के खत्म होने के बाद भारतीय टीम को 25 नवंबर से 7 दिसंबर तक 2 मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेली है। बता दें कि न्यूजीलैंड वही टीम है, जिसको भारत साल 2003 से आज तक टूर्नामेंट्स में नहीं हरा पाया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उपायुक्त ने 146 करोड़ रुपए के ऋण स्वीकृत पत्र वितरित किए 
Next: जनमंच 21 नवम्बर को परवाणू में

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.