Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • ग्राम पंचायत चामत-भडेच में शीघ्र निर्मित होगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र : डाॅ. सैजल
  • सोलन

ग्राम पंचायत चामत-भडेच में शीघ्र निर्मित होगा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र : डाॅ. सैजल

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

चामत-भडेच ग्राम पंचायत में गत् चार वर्षों में विभिन्न विकास कार्यों पर 26.50 लाख रूपये खर्च

आरएनएस ब्यूरो सोलन।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा आयुष मन्त्री डाॅ. राजीव सैजल ने कहा कि कसौली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत चामत-भडेच में शीघ्र ही आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केन्द्र के भवन का शिलान्यास किया जाएगा। इस निर्माण के लिए प्रथम किश्त के रूप में 25 लाख रूपये की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। डाॅ. सैजल ग्राम पंचायत चामत-भडेच के दयारसी घाट स्थित श्री बिजेश्वर महादेव-देव दयारश मन्दिर परिसर में आयोजित यज्ञ में पूर्णाहुति के उपरान्त उपस्थित जनसमूह को सम्बोधित कर रहे थे।
डाॅ. सैजल ने कहा कि प्रदेश में सभी को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जा रहा है। कोविड-19 संकट समय में भी प्रदेश सरकार ने यह सुनिश्चित बनाया है कि लोगों को आपात स्थिति में समय पर आॅक्सीजन उपलब्ध हो और कहीं भी दवाओं की कमी न रहेे। उन्होंने कहा कि जन सहयोग और चिकित्सकों, पैरा मेडिकल कर्मियों तथा कोरोना योद्धाओं के सक्रिय सहयोग से प्रदेश कोविड-19 टीकाकरण की प्रथम खुराक प्र्रदान करने का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर चुका है तथा 24 नवम्बर, 2021 तक दूसरी खुराक प्रदाने करने के लक्ष्य को भी प्राप्त कर लिया जाएगा। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कोविड-19 से बचाव के लिए टीकाकरण करवाएं तथा सही प्रकार से मास्क पहनने, सोशल डिस्टेन्सिग बनाए रखने एवं बार-बार अपने हाथ साबुन या एल्कोहल युक्त सेनिटाईजर से साफ करने के नियम का पालन करें।
उन्होंने कहा कि चामत-भडेच ग्राम पंचायत में ही गत् चार वर्षों में 26.50 लाख रूपये विभिन्न विकास कार्यों पर व्यय किए जा चुके हैं। देवठी से चामत-भडेच तक तीन किलोमीटर लम्बे मार्ग को पक्का किया जा चुका है तथा शेष कार्य भी शीघ्र पूरा कर लिया जाएगा। उन्होने लोगों को आश्वासन दिलाया कि राजकीय माध्यमिक पाठशाला चामत-भडेच को स्तरोन्नत कर उच्च पाठशाला का दर्जा दिया जाएगा तथा स्थानीय पंचायत की सभी मांगों को चरणबद्ध तरीके से पूरा किया जाएगा।
उन्होने प्रदेश विद्युत बोर्ड को नोहरा-खण्डोल गांव में 33 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के निर्देश भी दिए।
इससे पूर्व ग्राम पंचायत चामत-भडेच के प्रधान गणेश दत्त शर्मा ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा क्षेत्र की समस्याओं से उन्हें अवगत करवाया। पूर्व उप-प्रधान इन्द्र दत्त शर्मा ने धन्यवाद किया।
इस अवसर पर एपीएमसी सोलन के अध्यक्ष संजीव कश्यप, जिला परिषद सदस्य राजेन्द्र कुमार, बीडीसी सदस्य भानु व देवेन्द्र शर्मा, ग्राम पचांयत चामत भड़ेच के उप-प्रधान श्याम दत्त शर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. राजन उप्पल, अधिशाषी अभियन्ता लोक निर्माण एम एल शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता जल शक्ति विभाग रवि कान्त शर्मा, अधिशाषी अभियन्ता विद्युत विभाग विकास गुप्ता, जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डा. पुनम जरेट, बीडीओ सोलन रमेश शर्मा, भाजपा तथा भाजयुमो के अन्य पदाधिकारी एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दभोटा में पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित
Next: शिक्षा मित्रों ने खुली भर्ती में मांगा 25 प्रतिशत वेटेज, सीएम आवास कूच

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राहुल गांधी का अल्मोड़ा दौरा चढ़ा मौसम की भेंट, जनसभा में पहुंचे समर्थकों के हाथ लगी मायूसी
  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.