Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष सहित 4 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा
  • सोलन

ट्रक यूनियन नालागढ़ के अध्यक्ष सहित 4 पदाधिकारियों ने दिया इस्तीफा

RNS INDIA NEWS 16/11/2021
rns featured image new

आरएनएस सोलन (नालागढ़):

एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन नालागढ़ के प्रधान समेत 4 पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दे दिया है। यह त्यागपत्र यूनियन के महासचिव को सौंपे गए हैं। ट्रक यूनियन के प्रधान विद्यारत्न चौधरी, उपाध्यक्ष भाग सिंह, कोषाध्यक्ष वीर सिंह चंदेल, कार्यालय सचिव सुरजीत सैणी ने इस्तीफा दे दिया। नालागढ़ ट्रक यूनियन एशिया की सबसे बड़ी ट्रक यूनियन है जिसमें 10 हजार ट्रकों के अलावा बड़े ट्राले व बंद वॉडी गाडिय़ां हैं।

पिछले कई दिनों से ट्रक यूनियन नालागढ़ में गतिरोध चला हुआ है, जो किसी निर्णय तक नहीं पहुंच पा रहा। ट्रक यूनियन की पिछली बैठक में यूनियन के पदाधिकारियों की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठे थे और उन पर गंभीर आरोप यूनियन के सदस्यों व ऑप्रेटरों ने लगाए थे। जबकि इस बैठक में चुनाव भी होना था, लेकिन गतिरोध के कारण चुनाव भी टल गया था। यूनियन का इतिहास है कि हमेशा यहां सर्वसम्मति से चुनाव होता है।

पिछली बैठक में जमकर हंगामा हुआ था और गुस्साए यूनियन के सदस्यों ने आरोपों पर पदाधिकारियों का पक्ष तक नहीं सुना था। जबकि माल भाड़ा कम करने और उद्योगों के साथ संबंधों को लेकर भी यूनियन में खासी खींचतान चली हुई थी। इन मसलों के अलावा अन्य कुछ गतिरोध ट्रक यूनियन नालागढ़ में पिछले कुछ समय से चले हुए हैं। जहां यह गतिरोध सुलझ नहीं पाए वहीं यूनियन के पदाधिकारी सदस्यों व आप्रेटरों को इन मसलों व आरोपों को लेकर संतुष्ट नहीं कर पाए। जिसके चलते अब ट्रक यूनियन के अध्यक्ष व 3 पदाधिकारियों का इस्तीफा किसी भूचाल से कम नहीं। ऐसा माना जा रहा है पिछले काफी समय से चल रहे गतिरोध व मसलों के चलते अब यूनियन के प्रधान व पदाधिकारियों ने त्यागपत्र दिए हैं। चौधरी विद्या रत्न बतौर अध्यक्ष पिछले सात वर्षों से यूनियन के अध्यक्ष पद पर रहते हुए अपनी सेवाएं दे रहे थे।

उधर ट्रक यूनियन के प्रधान विद्या रत्न चौधरी ने बताया कि पारिवारिक समस्या के चलते मैंने ट्रक यूनियन के प्रधान पद से इस्तीफा दिया है। जबकि ट्रक यूनियन के महासचिव जगदीश चंद ने बताया कि यूनियन की आम बैठक में अध्यक्ष विद्या रत्न चौधरी समेत चार लोगों ने इस्तीफा दिया है। यूनियन की कार्यकारिणी की आगामी बैठक में इन त्यागपत्रों पर निर्णय लिया जाएगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ललुवापानी रोड में मिला गुलदार के शावक का शव
Next: दभोटा में पशुपालन विभाग द्वारा जागरूकता शिविर आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.