Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अंतरराष्ट्रीय
  • एक-दूसरे की जान के प्यासे हुए कैदी, खूनी झड़प में 68 की मौत; कई घायल
  • अंतरराष्ट्रीय

एक-दूसरे की जान के प्यासे हुए कैदी, खूनी झड़प में 68 की मौत; कई घायल

RNS INDIA NEWS 15/11/2021
rns featured image new

सैन फ्रांसिस्को। साउथ अमेरिका के इक्वाडोर की सबसे बड़ी जेल, लिटोरल पेनिटेंटरी के अंदर बीती रात प्रतिद्वंद्वी गिरोहों के बीच खून-खराबे के बाद कम से कम 68 कैदी मारे गए और 25 घायल हो गए. इससे पहले भी इसी जेल में सबसे भंयकर रक्तपात हुआ था. अटॉर्नी जनरल के कार्यालय ने शनिवार को इस बात की जानकारी दी.

एक महीने पहले भी हुई थी हिंसा
ये घटना इक्वाडोर के ग्वायाकिल शहर की लिटोरल पेनिटेंटरी जेल की है. ये वही जेल है जहां देश के अब तक के सबसे घातक जेल दंगें हुए हैं. करीब एक महीने पहले इसी जेल में हुई हिंसा में कम से कम 119 कैदियों ने अपनी जान गंवाई थी. इस साल इक्वाडोर जेल हिंसा में अब तक 280 से अधिक कैदियों की मौत हो गई है.

सोशल मीडिया पर वायरल हैं हिंसा की वीडियो
जेलों पर कंट्रोल करने की होड़ को लेकर यहां ड्रग्स तस्करी करने वाले गिरोहों के बीच हिंसा होती रहती है. बीती रात को हुई हिंसा की भी यही वजह थी. इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिनमें पीडि़तों को जेल में पीटते और जिंदा जलाते हुए देखा जा सकता है.

कैदियों का ग्रुप कायम करना चाहता था दबदबा
गुयास प्रांत के गवर्नर पाब्लो अरोसेमेना के अनुसार, जेल में एक गिरोह के नेता की रिहाई के बाद बिजली की कमी के कारण हिंसा शुरू हुई. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, कुछ कैदियों का ग्रुप अन्य सेल के लोगों पर अपना दबदबा कायम करना चाहते थे, इस वजह से ये हिंसा हुई.

आपातकाल घोषित कर सुरक्षा बलों को दी गई पूरी शक्ति
अक्टूबर में राष्ट्रपति गुइलेर्मो लासो ने राष्ट्रीय आपातकाल घोषित किया. इसके बाद ये हिंसा सामने आई है. आपातकाल के दौरान सुरक्षाबलों को ड्रग्स की तस्करी और अन्य अपराधों से लडऩे के लिए पूरी शक्ति दी गई. शनिवार को राष्ट्रपति ने ट्वीट कर कहा, पहला अधिकार जिसकी हमें गारंटी देनी चाहिए वह जीवन और स्वतंत्रता का अधिकार होना चाहिए. लेकिन सुरक्षा बल सुरक्षा के लिए काम नहीं कर सकते हैं तो ये संभव नहीं है. वह संवैधानिक न्यायालय द्वारा हाल ही में आपातकाल की स्थिति के बावजूद सेना को जेलों में भेजने से इनकार करने का जिक्र कर रहे थे. सैनिक फिलहाल जेल के बाहर हैं.

जेल को चलाते हैं कैदी
इक्वाडोर के सैन्य खुफिया विभाग के पूर्व निदेशक कर्नल मारियो पजमीनो ने कहा कि इस हिंसा ने साबित किया कि सरकार उस खतरे का मुकाबला करने में असमर्थ थी, जो बहुत पहले कंट्रोल से बाहर हो गया था. उन्होंने कहा कि जब स्थानीय आपराधिक गिरोह प्रतिद्वंद्वी मैक्सिकन सिनालोआ और जलिस्को न्यू जेनरेशन ड्रग कार्टेल के लिए काम करने लगे तो हिंसा तेज हो गई. जेल में भ्रष्टाचार चरम पर है. जेल कर्मचारी और अधिकारी पूरी तरह से भ्रष्ट हैं और असल में जेल के कैदी जेल चलाते हैं.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नई सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया एप्पल स्टोर ऐप
Next: अमेरिका के अधिकांश राज्यों में फिर से बढ़ रहे कोरोना के मामले

Related Post

rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

मोजतबा खामेनेई के रूस में इलाज की अटकलें, आधिकारिक पुष्टि नहीं

RNS INDIA NEWS 16/03/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय

महंगी पड़ेगी ट्रंप की दोस्ती, रूस से तेल न खरीदने की शर्त से भारत में बढ़ सकते हैं पेट्रोल-डीजल के दाम

RNS INDIA NEWS 10/02/2026 0
rns featured image new
  • अंतरराष्ट्रीय

चीन ने बनाई शरीर की नस-नस दिखाने वाली मशीन

RNS INDIA NEWS 23/01/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.