Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • टैक्सी यूनियन ने फूंका लोनिवि का पुतला
  • बागेश्वर

टैक्सी यूनियन ने फूंका लोनिवि का पुतला

RNS INDIA NEWS 26/08/2020
11 (4)

बागेश्वर। क्षेत्र के मोटर मार्गो की बदहाली को लेकर गरुड़ बाजार में लगातार तीसरे दिन भी लोनिवि व अन्य सडक़ से संबंधित विभागों का पुतला फूंका गया। मंगलवार को टैक्सी यूनियन के सदस्यों ने विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द क्षेत्र की बदहाल सडक़ों की दशा सुधारने की मांग की। जब तक समस्या का हल नहीं निकलेगा, तब तक पुतला दहन कर विरोध जताने की भी चेतावनी दी। कांग्रेस पार्टी ने सडक़ों की बदहाली को लेकर पुतला दहन कार्यक्रम शुरू किया था। जिसमें अब टैक्सी यूनियन भी शामिल हो गया है। वाहन चालकों और मालिकों ने कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर विभागों का पुतला जलाया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की सभी सडक़ों के हालात खराब हैं। रोड में बने गड्ढों के चलते वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नई गाडिय़ां भी जल्द ही गैराज में खड़ी हो रही हैं। जिसके कारण वाहन मालिकों को नुकसान उठाना पड़ रहा है। बदहाल सडक़ों के कारण सवारियों को भी परेशानी होती है। हादसे होने का खतरा भी बना रहता है। उन्होंने कहा कि प्रशासन सडक़ सुरक्षा के नाम पर केवल वाहन चालकों को परेशान करता है, जबकि बदहाल सडक़ों की सुध लेने वाला कोई नहीं है। उन्होंने जल्द सडक़ों में सुधारीकरण, डामरीकरण कर हालात सुधारने की मांग की। इस मौके पर भुवन पाठक, लक्ष्मण राम आर्या, प्रकाश कोहली, महेश बोरा, सुंदर सिंह रावत, हरीश सिंह, सुनील पांडेय, ठाकुर सिंह आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लायंस क्लब ने आयुध निर्माणी के महाप्रबंधक को किया सम्मानित
Next: संदिग्ध परिस्थिति में दुकानदार की मौत

Related Post

ssju logo
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़
  • बागेश्वर

एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में 13 शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश, लंबित पेंशन मामलों पर सीडीओ का सख्त रुख

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • एसएसजे विश्वविद्यालय के तीन परिसरों में 244 नए पद सृजित
  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.