Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • 40 साल पुरानी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पर फंसा पेंच
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

40 साल पुरानी शादी का रजिस्ट्रेशन कराने पर फंसा पेंच

RNS INDIA NEWS 12/11/2021
rns featured image new

दिल्ली दिल्ली हाईकोर्ट ने सरकार से मांगा जवाब

नई दिल्ली (आरएनएस)। दिल्ली हाई कोर्ट ने गुरुवार को एक दंपति की याचिका पर दिल्ली सरकार से जवाब मांगा, जिनकी शादी 40 साल पहले हुई थी। कपल की शिकायत है कि वे अपनी शादी को ऑनलाइन पंजीकृत नहीं करा पा रहे हैं क्योंकि सॉफ्टवेयर 1981 में शादी के समय कम उम्र के होने के उनके आवेदन को स्वीकार नहीं कर रहा है।
न्यायमूर्ति रेखा पल्ली ने अधिकारियों और अलीपुर के एसडीएम और उत्तर पश्चिम दिल्ली के जिला मजिस्ट्रेट को याचिका पर जवाब देने के लिए नोटिस जारी किया है। याचिका में दो सप्ताह के भीतर कपल के विवाह को पंजीकृत करने की मांग की गई है। 23 दिसंबर को मामले पर अगली सुनवाई होगी। याचिका में कहा गया है कि दंपति ने सभी प्रासंगिक दस्तावेजों के साथ अपनी शादी का पंजीकरण कराने के लिए एसडीएम, अलीपुर से संपर्क किया, लेकिन ऐसा नहीं हो सका क्योंकि सॉफ्टवेयर ने उनके आवेदन को इस कारण स्वीकार नहीं किया है। 28 मई 1981 को जब उनकी शादी हुई तो पुरुष की उम्र 21 साल से कम थी और महिला की उम्र 18 साल से कम। दंपति का प्रतिनिधित्व करने वाले अधिवक्ता जेएस मान ने कहा कि वे कानून के तहत विवाह के पंजीकरण के लिए सभी शर्तों को पूरा करते हैं क्योंकि उन्होंने पंजीकरण के समय 21 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और उनकी शादी मई 1981 में हिंदू वैदिक संस्कार के अनुसार हुई थी।
याचिका में कहा गया है कि शादी की तारीख से वे पति-पत्नी के रूप में अपना पारिवारिक जीवन चला रहे हैं और उनके चार बच्चे हैं। याचिका में कहा गया है कि अधिकारियों ने अब तक न तो सॉफ्टवेयर में सुधार किया है और न ही किसी अन्य तरीके से उनके विवाह को पंजीकृत किया है। उन्होंने इसे मौलिक अधिकारों का हनन और कानून का पालन न करने के कारण अन्यायपूर्ण, मनमाना और अवैध करार दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भारत में अगले साल शुरू होगी 5जी की सर्विस?
Next: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के 15 नवम्बर को अल्मोड़ा आगमन पर भाजपा ने की तैयारी बैठक

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.