
हल्द्वानी। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय मंत्री आन सिंह जीना ने गुरुवार को मंडली प्रबंधक को पत्र सौंपा है। उन्होंने कहा है कि चालक, परिचालकों को 65 फीसदी आय पर 50 फीसदी प्रोत्साहन राशि दिए जाने के निर्देश दिए गए है। अप्रैल माह से वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि का भुगतान होना था। लेकिन सितंबर माह तक वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि का भुगतान नहीं किया गया है। संगठन ने अक्तूबर के वेतन के साथ प्रोत्साहन राशि का भुगतान करने की मांग की है। 48 घंटे के भीतर कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

