Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पेयजल निगम को हरा स्कूल एजुकेशन ने जीती सचिवालय क्रिकेट प्रतियोगिता
  • देहरादून

पेयजल निगम को हरा स्कूल एजुकेशन ने जीती सचिवालय क्रिकेट प्रतियोगिता

RNS INDIA NEWS 11/11/2021
rns featured image new

देहरादून। सचिवालय क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में आयोजित नवी अंतर विभागीय टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच स्कूल एजुकेशन विभाग ने पेयजल निगम को चार विकेट से हराकर जीत लिया।
दून क्रिकेट एकेडमी कुआंवाला में आयोजित प्रतियोगिता में स्कूल एजुकेशन ने टीम प्रयासों से आसानी से लक्ष्य हासिल कर लिया।मैच जीत लिया। मुख्य अतिथि प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी राज्य संपत्ति विभाग आरके सुधांशु ने प्रतियोगिता का उद्घाटन किया। विशिष्ट अतिथि संतोष बडोनी सचिव अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, क्लब अध्यक्ष अनिल जोशी, उपाध्यक्ष राकेश महर, संयुक्त सचिव अमित तोमर, कोषाध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट की मौजूदगी में हुए फाइनल मुकाबले में टास पेयजल निगम ने जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। पेयजल निगम ने कुल 10 विकेट पर 93 रन बनाए टीम की ओर से टॉप बल्लेबाज अमर नेगी ने 32 आयुष शर्मा ने 15 मोहम्मद इस्लाम ने 12 रन बनाए।
गेंदबाजी में स्कूल एजुकेशन के विपिन रघुवंशी, जगजीत रमोला ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एजुकेशन विभाग की टीम ने 17.5 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्य प्राप्त कर लिया। टीम की ओर से अभिषेक अभिलाष कौशिक ने 27, जगजीत ने 19 विपिन ने 15 रन बनाए। गेंदबाजी में पेयजल निगम की ओर से राजेंद्र ने दो, मोहम्मद इस्लाम, सुधांशु और अनिल ने एक-एक विकेट लिया। मैन ऑफ द मैच जगजीत रमोला को चुना गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज सचिन रमोला, सर्वश्रेष्ठ तेज गेंदबाज प्रभात पंडित (17 विकेट), श्रेष्ठ बल्लेबाज अमर नेगी (308 रन), बेस्ट कीपर अभिलाष कौशिक (12 स्टंप), सर्वश्रेष्ठ फील्डर पेयजल निगम के अमन नेगी, फेयरप्ले अवार्ड की ट्रॉफी पीजीटी एयरपोर्ट को प्रदान की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 19 नवंबर को होगा साल का अखिरी चंद्रग्रहण
Next: उत्तराखंड राज्य विज्ञान व प्रौद्योगिकी परिषद की बैठक आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.