Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • भारत में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 109.63 करोड़ के स्तर को किया पार
  • राष्ट्रीय

भारत में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 109.63 करोड़ के स्तर को किया पार

RNS INDIA NEWS 10/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। 24 घंटों में 52,69,137 लोगों को टीके की खुराक लगने के साथ, भारत का कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक के अस्थायी रिपोर्टों के अनुसार 109.63 करोड़ (1,09,63,59,208) से पार पहुंच गया। यह उपलब्धि 1,11,61,268 सत्रों के माध्यम से प्राप्त हुई है। पिछले 24 घंटों में 11,961 रोगियों के ठीक होने से स्वस्थ होने वाले रोगियों (महामारी की शुरुआत के बाद से) की संचयी संख्या बढ़कर 3,37,87,047 हो गई है। भारत की रिकवरी दर बढ़कर 98.25 प्रतिशत हो गई है।
पिछले 136 दिनों से लगातार 50,000 से कम नए दैनिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। यह केंद्र और राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों के निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों का परिणाम है।
पिछले 24 घंटे में 11,466 नए कोरोना के मरीज सामने आए हैं।
कोरोना के सक्रिय मामले वर्तमान में 1,39,683 है जो 264 दिनों में सबसे कम है। वर्तमान में सक्रिय मामले देश के कुल सकारात्मक मामलों का 0.41त्न है, जो मार्च 2020 के बाद सबसे कम है। देश भर में टेस्टिंग क्षमता में उल्लेखनीय रूप से बढ़ोतरी के साथ, देश में पिछले 24 घंटों में 12,78,728 टेस्ट किए गए। कुल मिला कर, भारत ने अबतक 61.85 करोड़ से अधिक (61,85,02,659) जांच की जा चुकी है।
एक तरफ जहां, टेस्टिंग क्षमता देश भर बढ़ा दी गई है, वहीं, साप्ताहिक पॉजिटिविटी दर वर्तमान में 1.20 प्रतिशत है जो बीते 47 दिनों से 2 प्रतिशत से कम है।  दैनिक पॉजिटिविटी दर आज 0.90 प्रतिशत है। दैनिक पॉजिटिविटी दर लगातार 37 दिनों से 2 प्रतिशत से कम बनी हुई है और लगातार 72 दिनों से 3 प्रतिशत से कम बनी हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मेरठ समेत 9 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
Next: सीएम धामी ने की हल्द्वानी में आयोजित उत्तराखण्ड महोत्सव के अवसर पर की कई घोषणाएं

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.