Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • मेरठ समेत 9 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप
  • राष्ट्रीय

मेरठ समेत 9 रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की मिली धमकी, मचा हड़कंप

RNS INDIA NEWS 10/11/2021
rns featured image new

मेरठ (आरएनएस)। मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक को पत्र लिखकर मेरठ सहित नौ रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। अधीक्षक को धमकी भरा पत्र मिलने के बाद स्टेशन पर हड़कंप मच गया। रेलवे पुलिस के पुलिस उपाधीक्षक सुदेश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए आज बताया कि मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय को इस तरह का पत्र मिला है, जिसके बाद मेरठ सिटी स्टेशन के अलावा कैंट स्टेशन, परतापुर स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था को सख्त कर दिया गया है। गुप्ता ने बताया कि इस मामले में मेरठ सिटी रेलवे स्टेशन स्थित थाना जीआरपी में अज्ञात लोगों के खिलाफ धारा 505/2 के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह किसी की शरारत लग रही है। ऐसा ही एक पत्र 30 अक्तूबर को हापुड़ रेलवे स्टेशन अधीक्षक कार्यालय को भी मिला था,जिसके बाद स्टेशन परिसर में सघन जांच अभियान चलाया गया था। इस संबंध में स्टेशन अधीक्षक आरपी सिंह ने बताया कि डाककर्मी एक पत्र लेकर कार्यालय आया। पत्र में रेलवे स्टेशन को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस पत्र में मेरठ समेत गाजियाबाद, हापुड़, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, खुर्जा, कानपुर, लखनऊ, शाहजहांपुर सहित कई रेलवे स्टेशनों के अलावा 6 दिसंबर को अयोध्या के हनुमानगढ़ी, रामजन्मभूमि, इलाहाबाद, गाजियाबाद, मेरठ, मुजफ्फरनगर और सहारनपुर समेत उत्तर प्रदेश के कई मंदिरों को बम से उड़ाने की भी धमकी दी गई है। मेरठ में मुख्यमंत्री के बृहस्पतिवार के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने चौकसी बढ़ा दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई ने की शादी
Next: भारत में कुल कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने 109.63 करोड़ के स्तर को किया पार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अगले 48 घंटे में उत्तर प्रदेश पहुंचेगा मानसून, उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

दिल्ली हाई कोर्ट ने नीट परीक्षा से पहले टेलीग्राम पर प्रतिबंध बरकरार रखा

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

भांजी से बात करने की खौफनाक सजा, मामाओं ने बीच सड़क पर युवक पर चढ़ा दी कार

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.