Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, पीवी सिंधू को पद्म भूषण
  • राष्ट्रीय

अरुण जेटली और सुषमा स्वराज को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, पीवी सिंधू को पद्म भूषण

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

नई दिल्ली (आरएनएस)। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद राष्ट्रपति भवन में 141 लोगों को पद्म पुरस्कार से सम्मानित कर रहे हैं। 7 हस्तियों को पद्म विभूषण, 10 को पद्म भूषण और 102 को पद्म श्री अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। सम्मानित होने वाली हस्तियों में 29 महिलाएं भी शामिल हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद हस्तियों को सम्मानित किया।
देश में भारत रत्न के बाद सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्म पुरस्कारों का वितरण राष्ट्रपति भवन के ऐतिहासिक दरबार हाल में किया जा रहा है। इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट काम करने वाले लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। इस बार दो वर्षों के पुरस्कार दिए जा रहे हैं। इसमें वर्ष 2020 के लिए आज 141 लोगों को और 2021 के लिए मंगलवार को 119 लोगों को पद्म पुरस्कारों से सम्मानित किया जाएगा।
वहीं, वर्ष 2020 के लिए पद्म विभूषण से 7, पद्म भूषण से 16 लोगों और पद्म श्री से 118 लोगों को सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कार पाने वालों में 29 महिलाएं, 16 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता और 1 ट्रांसजेंडर पुरस्कार विजेता हैं।
वर्ष 2021 के पद्म पुरस्कारों की सूची में सबसे बड़े पद्म विभूषण पुरस्कार से 7 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावा पद्म भूषण से 10 लोगों और पद्म श्री से 102 लोगों को सम्मानित किया जाएगा।

साल 2020 के लिए इन लोगों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया:-
– जार्ज फर्नाडीज (मरणोपरांत)
– अरुण जेटली (मरणोपरांत)
– सुषमा स्वराज (मरणोपरांत)
– मारीशस के पूर्व राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री अनिरुद्ध जगन्नाथ (मरणोपरांत)
– कला के लिए उत्तर प्रदेश के पंडित छन्नूलाल मिश्र
– खेल के लिए मणिपुर की मैरी काम
– अध्यात्म के लिए कर्नाटक के उडुपी स्थित पेजावर मठ के श्री विश्वेशतीर्थ स्वामी (मरणोपरांत)
साल 2021 के लिए इन्हें मिलेगा पद्म विभूषण
– जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो एबी
– तमिलनाडु के गायक एसपी बालासुब्रमण्यम (मरणोपरांत-कला)
– मौलाना वहीदुद्दीन खान
– डा. बेला मोन्नपा हेगड़े
– बीबी लाल
– अमेरिका के नरिंदर सिंह कपानी
– कला के लिए सुदर्शन साहो
इन 10 लोगों को मिलेगा पद्म भूषण पुरस्कार
– कृष्णन नायर शांतकुमारी- कला, केरल
– तरुण गोगोई (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, असम
– चंद्रशेखर कंबरा- साहित्य एंव शिक्षा, कर्नाटक
– सुमित्रा महाजन- पब्लिक अफेयर्स, मध्य प्रदेश
– नृपेंद्र मिश्र, सिविल सर्विस, उत्तर प्रदेश
– राम विलास पासवान (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, बिहार
– केशुभाई पटेल (मरणोपरांत)- पब्लिक अफेयर्स, गुजरात
– कल्बे सादिक (मरणोपरांत)- अध्यात्मवाद, उत्तर प्रदेश
– रजनीकांत देवीदास, उद्योग, महाराष्ट्र
– तरलोचन सिंह, पब्लिक अफेयर्स, हरियाणा
राष्ट्रपति भवन में आयोजित पद्म पुरस्कार समारोह में हिस्सा लेने के लिए उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रपति भवन पहुंच चुके हैं। इस समारोह में गृह मंत्री अमित शाह भी हिस्सा ले रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: काठमांडू में पकड़े गये 11 अफगानों के आधार कार्ड सही, दिल्‍ली में बने थे सभी
Next: विपक्ष द्वारा विधानसभा उपाध्यक्ष पर लगाए आरोप बेबुनियाद: पूर्व दर्जा मंत्री गोविंद सिंह पिलख्वाल

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
  • ‘कम तेल की थाली, स्वस्थ भारत की खुशहाली’ अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम
  • पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर निकली पेंशन न्याय यात्रा
  • एसएसजे मेडिकल कॉलेज में राष्ट्रीय फॉरेंसिक चिकित्सा एवं विष विज्ञान सम्मेलन आयोजित
  • हवालबाग में जनकल्याण शिविर आयोजित, सरकारी योजनाओं की दी जानकारी
  • मोदी सरकार के 12 वर्षों में हुए अभूतपूर्व विकास कार्य: डॉ. धन सिंह रावत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.