Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • हिमाचल प्रदेश
  • सोलन
  • एक माह में अवैध खनन के 40 मामले दर्ज, वसूला 8 लाख से अधिक जुर्माना 
  • सोलन

एक माह में अवैध खनन के 40 मामले दर्ज, वसूला 8 लाख से अधिक जुर्माना 

RNS INDIA NEWS 08/11/2021
rns featured image new

40 ट्रैक्टरों, जेसीबी और टिप्परों के किए गए अवैध खनन के चालान 

आरएनएस सोलन(बद्दी):

एसपी मोहित चालवा की अगुवाई और अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेशों के तहत पिछले एक माह में जिला पुलिस ने 40 ट्रैक्टरों, जेसीबी और टिप्परों पर कार्रवाई की है। जिला पुलिस ने अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 40 चालान काटकर 8 लाख 45 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया है। एक माह के भीतर अवैध खनन के खिलाफ जिला पुलिस की यह सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। वहीं एक मामले में अवैध खनन अधिनियम व धारा 379 के तहत दर्ज मामले में जांच चल रही है। प्रदेश के सबसे बड़े औद्योगिक क्षेत्र बीबीएन में रात के अंधेरे में अवैध खनन का करोड़ों का कारोबार होता है। रात के अंधेरे में पीले पंजे से चोरी की गई बहुमूल्य खनन संपदा को पड़ोसी राज्यों पंजाब और हरियाणा को सप्लाई किया जाता है। आज हालत इतने बदतर हैं कि यहां भू-जल स्तर तेजी गिर रहा है और क्षेत्र की जीवनदायिनी बाल्द, सरसा और रत्ता नदी का अस्तित्व तक मिटने की कगार है। क्षेत्र के कूएं, बाबडिय़ां सूखने की कगार पर हैं। एक तरफ जहां बीबीएन पर प्रदूषण की मार पड़ रही है वहीं अवैध खनन माफिया के पीले पंजे ने पर्यावरण का संतुलन बिगाड़ कर रख दिया है। पिछले एक महीने में पुलिस की कार्रवाई से साबित होता है कि यहां कितने बड़े पैमाने पर अवैध खनन का कारोबार चल रहा है। हालांकि पुलिस खनन माफिया पर नुकेल कसने के लिए दिन रात एक कर रही है बाबजूद इसके अवैध खनन का कारोबार रूकने का नाम नहीं ले रहा है। उधर, डीएसपी बद्दी नवदीप सिंह का कहना है कि पुलिस खनन माफिया पर नुकेल कसने के लिए दिन रात एक कर रही है। पिछले 1 महीने में 40 चालान करके 8 लाख 45 हजार रूपये का जुर्माना वसूल किया गया है। डीएसपी नवदीप सिंह ने कहा कि खनन माफिया पर नुकेल कसने के लिए ग्रामीण सहयोग बहुत जरूरी है। समय पर ग्रामीण अवैध खनन की सूचना पुलिस को देते हैं तो पुलिस मौके पर त्वरित कार्रवाई अमल में लाती है। बीबीएन बहुत बड़ा क्षेत्र है और चप्पे चप्पे पर पुलिस का नजर रखना मुमकिन नहीं है। पुलिस और पब्लिक की पार्टनरशिप से ही अवैध खनन के काले कारोबार को पूरी तरह से रोका जा सकता है। 

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नालागढ़ अस्पताल के शौचालय में मिला 5 महीने के बालक का मृत भ्रूण
Next: प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष राम कुमार चौधरी ने किया 22वीं वालीबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ 

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

शमशान घाट के प्रवेश द्वार पर नवजात कन्या को छोड़ गई कलयुगी मां

RNS INDIA NEWS 12/01/2025 0
rns featured image new
  • शिमला
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

ससुर ने दामाद को मात दे दी

RNS INDIA NEWS 08/12/2022 0
rns featured image new
  • सोलन
  • हिमाचल प्रदेश

इलाज के नाम पर तांत्रिक ने दो युवतियों से किया दुष्कर्म

RNS INDIA NEWS 22/03/2022 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.