Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे उत्तराखंड में अब इनकी तादाद में इजाफा हुआ
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे उत्तराखंड में अब इनकी तादाद में इजाफा हुआ

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
rns featured image new

देहरादून।  बाघ संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे उत्तराखंड में अब इनकी तादाद में इजाफा हुआ है या कमी आई है, इसे लेकर अक्टूबर से प्रारंभ होने वाली बाघ गणना में तस्वीर साफ होगी। वन विभाग ने भारतीय वन्यजीव संस्थान के सहयोग से होने वाली इस गणना का खाका तैयार कर लिया है। बाघों के साथ इस मर्तबा पहली बार राज्य स्तर पर गुलदार भी गिने जाएंगे। इसके अलावा तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की गणना की जाएगी।

अखिल भारतीय स्तर पर उत्तराखंड में पिछली बाघ गणना वर्ष 2018 में हुई थी, जिसके नतीजे 2019 में घोषित किए गए। तब यहां कार्बेट व राजाजी टाइगर रिजर्व समेत 12 वन प्रभागों में बाघों की संख्या 442 आंकी गई। संख्या के लिहाज से मध्य प्रदेश व कर्नाटक के बाद उत्तराखंड देश में तीसरे स्थान पर है। अब फिर से बाघ गणना के लिए समग्र कार्ययोजना तैयार की गई है।राज्य के मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक जेएस सुहाग के अनुसार कार्ययोजना के तहत राज्य में एक हजार मीटर की ऊंचाई तक बाघों के साथ ही गुलदारों की भी गणना की जाएगी।
एक से तीन हजार मीटर की ऊंचाई तक गुलदार और तीन हजार मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हिम तेंदुओं की गणना के साथ ही इन क्षेत्रों में मौजूद दूसरे जानवरों की मौजूदगी का आकलन भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस बार की गणना में खास बात ये है कि प्रदेश स्तर पर पहली बार गुलदारों की संख्या भी निकलकर सामने आएगी। पूर्व में गुलदारों की गणना सिर्फ टाइगर लैंडस्केप में बाघ गणना के साथ हुआ करती थी।

मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक सुहाग ने बताया कि बाघ गणना अक्टूबर के पहले सप्ताह से होगी। इसे देखते हुए गणना कार्य में लगने वाले कार्मिकों के प्रशिक्षण और वन क्षेत्रों में गणना के लिए ग्रिड तैयार करने संबंधी कार्य सितंबर के पहले हफ्ते तक पूर्ण कराने का लक्ष्य रखा गया है।
गणना कार्य में कैमरा ट्रैप महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक के अनुसार टाइगर लैंडस्केप (कार्बेट-राजाजी टाइगर रिजर्व समेत 12 वन प्रभाग) में वर्तमान में करीब 400 कैमरे लगे हैं। इनकी संख्या बढ़ाकर 700 की जाएगी। इसी प्रकार एक हजार मीटर से ऊपर के क्षेत्रों में 250 से 300 तक कैमरे लगाए जा रहे हैं। इनके माध्यम से वन्यजीवों की तस्वीरें कैद की जाएंगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में अभी नई जेलों के लिए कुछ और इंतजार करना पड़ेगा
Next: बेरोजगार फार्मासिस्ट बोले, भर्ती प्रक्रिया शुरू होने तक आंदोलन करेंगे

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
  • नरेंद्रनगर पालिका अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित, कांग्रेस ने जताई आपत्ति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.