Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • पंजाब
  • नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, बताया फिर कब बनेंगे पंजाब कांग्रेस के कैप्टन
  • पंजाब

नवजोत सिंह सिद्धू ने वापस लिया इस्तीफा, बताया फिर कब बनेंगे पंजाब कांग्रेस के कैप्टन

RNS INDIA NEWS 05/11/2021
rns featured image new

 चंडीगढ़। नवजोत सिंह सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया गया अपना इस्तीफा वापस ले लिया है। शुक्रवार को चंडीगढ़ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान यह ऐलान करते हुए सिद्धू ने कहा कि नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति के बाद वह कमान संभालेंगे। सिद्धू ने यह भी कहा कि हर पंजाबी के हित को ध्यान में रखकर उन्होंने इस्तीफा दिया था। उन्होंने चन्नी से मतभेद से इनकार किया।
कैप्टन अमरिंदर सिंह से लंबे समय तक टकराव के बाद पंजाब कांग्रेस के ‘कप्तान’ बनाए गए नवजोत सिंह सिद्धू ने नए मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी से कुछ नियुक्तियों पर मतभेद के बाद इस्तीफा दे दिया था। सिद्धू ने कहा,  ”नए अटॉर्नी जनरल की नियुक्ति के बाद मैं पदभार संभालूंगा। यह (इस्तीफा) व्यक्तिगत अहं का मुद्दा नहीं था, बल्कि हर पंजाबी के हित में था।
सिद्धू ने कहा, ”मैंने अपना इस्तीफा वापस ले लिया है।” साथ ही उन्होंने यह भी कह दिया कि जिस दिन पंजाब को नया अटॉर्नी जनरल मिलेगा, वह कार्यभार संभाल लेंगे। उन्होंने इससे पहले राज्य के अटॉर्नी जनरल के रूप में वरिष्ठ अधिवक्ता एपीएस देओल की नियुक्ति पर आपत्ति जताई थी। देओल ने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी का प्रतिनिधित्व किया था, जिन्होंने 6 साल पहले तब राज्य पुलिस का नेतृत्व किया था, जब बेअदबी की घटनाएं हुई थीं और प्रदर्शनकारियों पर पुलिस की गोलीबारी हुई थी। सिद्धू ने इस बात पर जोर दिया कि बरगाड़ी बेअदबी और मादक पदार्थ के मुद्दों को तार्किक निष्कर्ष पर ले जाने के लिए अटॉर्नी जनरल और डीजीपी के पद महत्वपूर्ण हैं।

चन्नी संग मतभेद से इनकार
सिद्धू ने मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी संग मतभेद से इनकार करते हुए कहा कहा, ”कुछ भी व्यक्तिगत नहीं है। मैं उनसे राज्य के लिए बात करता हूं। मैं उनसे राज्य की भलाई की बात करता हूं। मेरा चरणजीत चन्नी से कोई मतभेद नहीं है, बिल्कुल भी नहीं। मैं जो कुछ करता हूं वह पंजाब के लिए है। मैं पंजाब के लिए खड़ा हूं। पंजाब मेरी आत्मा है। यही लक्ष्य है।” सिद्धू ने कहा, ”मैं लंबे समय से उनसे (मुख्यमंत्री) मिलता रहा हूं। मैं पिछले एक महीने से उनसे बात करता रहा हूं। पहली बैठक पंजाब भवन में हुई थी, उस समय बात थी कि एक पैनल का गठन (डीजीपी पर) होगा और चीजों को सुलझा लिया जाएगा। यह 90 दिन की सरकार है और 50 दिन बीत चुके हैं।”

शेयर करें..

Post navigation

Previous: भाई की लंबी उम्र के लिए तिलक करेंगी बहनें
Next: दिवाली के बाद दिल्ली में धुआं-धुआं

Related Post

rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

हारे अपनी सीट फिर भी मोदी सरकार में बने मंत्री, कांग्रेस से आए रवनीत सिंह बिट्टू पर भाजपा ने खेला दांव

RNS INDIA NEWS 09/06/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय

खौफनाक वारदात, पेट्रोल डालकर पति-पत्नी को लगाई आग

RNS INDIA NEWS 02/03/2024 0
rns featured image new
  • पंजाब

दहेज को लेकर विवाहिता से मारपीट, पति सहित 4 के खिलाफ केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 01/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.