Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • बिहार
  • चुनाव से पहले बांटी गई जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
  • बिहार

चुनाव से पहले बांटी गई जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

RNS INDIA NEWS 04/11/2021
default featured image

इस साल अब तक 70 की मौत

गोपालगंज (आरएनएस)। बिहार के गोपालगंज जिले में जहरीली शराब पीने से 4 लोगों की मौत हो गई है जबकि तीन लोग गंभीर बीमार बताए जा रहे हैं. घटना के बाद मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है, और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मिली जानकारी के मुताबिक शराब पंचायत चुनाव से ठीक पहले रात में बांटी गई थी. सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, इस साल जनवरी से अक्टूबर तक नवादा, पश्चिमी चंपारण, मुजफ्फरपुर, सीवान और रोहतास जिलों में कथित तौर पर नकली शराब पीने से 70 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि कई अन्य की आंखों की रोशनी चली गई है.
बताया जा रहा है कि गोपालगंज जिले के महम्मदपुर थाना क्षेत्र के कुशहर गांव में शराब पीने से चार लोगों की मौत हो गई है, घटना के बारे जानकारी होने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और मामले की जांच कर रही है. यहां महम्मदपुर थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार समेत पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.
मामले में थानाध्यक्ष शशि रंजन कुमार ने बताया कि शराब पीने से मौत होने की बात सामने आ रही है. हम इसकी जांच कर रहे हैं. इधर मामले में गोपालगंज के एसपी आनंद कुमार ने बताया कि शराब पीने से संदिग्ध मौत हुई है. पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है
मृतकों की पहचान महम्मदपुर के संतोष कुमार, छोटेलाल प्रसाद और सारण जिले के पन्नापुर थाने के रसौली गांव के छोटेलाल सोनी के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है और पोस्टमॉटम कराने के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के लिए रवाना हो गई है. इधर गंभी र रूप से बीमार लोगों का इलाज पूर्वी चंपारण जिले में कराया जा रहा है.

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में पेट्रोल की कीमत 7 रुपये हुई कम
Next: उपवा के तत्वाधान में पुलिस लाईन अल्मोड़ा में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाकर दीपावली मेले का किया शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत, नीतीश कुमार फिर बनेंगे मुख्यमंत्री

RNS INDIA NEWS 14/11/2025 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार के नवादा में दबंगों का आतंक, फायरिंग कर 80 घरों को किया आग के हवाले; गांव में 5 थानों की पुलिस तैनात

RNS INDIA NEWS 19/09/2024 0
rns featured image new
  • बिहार
  • राष्ट्रीय

बिहार में बीजेपी को शिखर पर ले जाने वाले सुशील मोदी नहीं रहे

RNS INDIA NEWS 14/05/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
  • केवि संभागीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेताओं को किया सम्मानित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.