Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • शिक्षकों के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन
  • बागेश्वर

शिक्षकों के लिए ग्रामीणों का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

बागेश्वर। राजकीय इंटर कॉलेज रातिरकेटी में लंबे समय से विज्ञान विषय के शिक्षकों का टोटा बना हुआ है। इस कारण यहां अध्ययनरत बच्चों का भविष्य अंधकारमय बना हुआ है। शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर यहां के अभिभावकों ने जिला मुख्यालय में प्रदर्शन किया। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
अभिभावक शिक्षक संघ के विजय सिंह के नेतृतव में ग्रामीण सोमवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया। इसके बाद जिलाधिकारी को अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में ग्रामीणों का कहना है कि इंटर कॉलेज रातिरकेटी की दूरी जिला मुख्यालय से 80 किमी दूर है। 2014 में विद्यालय का उच्चीकरण हुआ, लेकिन तब से लेकर आज तक विज्ञान विषय के शिक्षकों की कमी पूरी नहीं हो पाई है। प्रवक्ता के दो पदों के सापेक्ष एक ही पद में तैनाती हुई है। उन्हें भी प्रभारी प्रधानाचार्य की जिम्मेदारी दी गई है। कला वर्ग में अतिथि शिक्षक तैनात हैं। अभी तक एक भी विज्ञान शिक्षक की तैनाती नहीं हुई है। यहां अध्ययरत 200 बच्चों का भविष्य दांव पर है। चेतावनी दी कि यदि जल्द शिक्षकों की तैनाती नहीं की गई तो दस नवंबर से स्कूल में तालाबंदी कर जिला मुख्यालय में आमरण अनशन शुरू किया जाएगा। इसकी सारी जिम्मेदारी शाासन-प्रशासन की होगी। इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दुर्गा सिंह, मल्खाडुंगर्चा के प्रधान नारायण सिंह, रातिरकेटी के प्रधान सुरेंद्र मेहता, बीडीसी सदस्य निर्मलाद देवी तथा गोगिना के प्रधान मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गुजरात से आए 3 पर्यटक में गंगा में डूबे, एक महिला की मौत, दो लापता
Next: अर्की विधानसभा क्षेत्र में मतगणना की तैयारियां पूर्ण : कृतिका कुलहरी

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

जनसुनवाई में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

राहुल गांधी की प्रस्तावित रैली को लेकर कौसानी और बागेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.