Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • प्लास्टिक जला रही दो गन्ना चरखियों पर जड़े ताले
  • हरिद्वार

प्लास्टिक जला रही दो गन्ना चरखियों पर जड़े ताले

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

रुड़की।  एसडीएम वैभव गुप्ता ने लक्सर के रजबपुर गांव में दो गन्ना चरखियों पर छापेमारी की। छापे के दौरान दोनों जगह भट्टियों में प्लास्टिक व रबड़ जलती हुई पाई गई। एसडीएम ने दोनों चरखियों को तत्काल बंद करा दिया है। साथ ही उनके मालिकों को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है।
लक्सर में चीनी मिल का नया पेराई सत्र अभी शुरू नहीं हुआ है। हालांकि कोल्हू व चरखियों में गन्ने से गुड़ बनाने का काम पिछले महीने से ही चल रहा है। एसडीएम वैभव गुप्ता को शिकायत मिली थी कि कई जगह कोल्हू व चरखियों में प्लास्टिक की पुरानी पॉलीथिन व रबड़ आदि जलाकर पर्यावरण प्रदूषित किया जा रहा है। शिकायत पर सोमवार को एसडीएम ने रजबपुर गांव पहुंचे तथा सुंदर पुत्र फौंदी व लालू पुत्र माड़ू की गन्ना चरखी पर छापेमारी कर जांच की। छापे में दोनों चरखियां चलती मिली। दोनों में गन्ने का रस पकाने के लिए लकड़ी व खोई के बजाय प्लास्टिक पॉलीथिन जलती हुई पाई गई। चरखियों के आसपास पॉलीथिन जलने से भीषण दुर्गंध फैल रही थी। इस पर एसडीएम ने सख्त नाराजगी जताते हुए दोनों चरखियों को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया। उन्होंने बताया कि दोनों चरखियों के मालिक को नोटिस जारी कर दिया गया है। नोटिस में उनसे सारे जरुरी दस्तावेजों की प्रतियां जमा कराने के साथ ही प्लास्टिक जलाने पर उनका स्पष्टिकरण भी तलब किया गया है। बताया कि कई दूसरी जगह से भी ऐसी शिकायतें मिल रही हैं। वहां भी छापेमारी कर जांच करने के लिए टीमें बनाई जा रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां-बेटे पर बाइक सवार बदमाशों ने झोंके फायर, दोनों घायल
Next: शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

सोमवती अमावस्या पर रेलवे का तोहफा, जम्मू से हरिद्वार के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
  • खाद्य सुरक्षा मानकों पर होटल और रेस्टोरेंट संचालकों को दिया प्रशिक्षण
  • गांजा तस्करी से खरीदी गई कार गैंगस्टर एक्ट में जब्त
  • रानीखेत पुलिस ने ₹1.67 लाख से भरा बैग कुछ ही घंटों में किया बरामद
  • स्याल्दे के दुर्गम क्षेत्र में लगा निःशुल्क स्वास्थ्य एवं नेत्र जांच शिविर
  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.