Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • आज मक्कूमठ में विराजमान होंगे भगवान तुंगनाथ
  • रुद्रप्रयाग

आज मक्कूमठ में विराजमान होंगे भगवान तुंगनाथ

RNS INDIA NEWS 01/11/2021
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। तृतीय केदार भगवान तुंगनाथ आज सोमवार को छह माह की शीतकालीन पूजा-अर्चना के लिए अपने शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ में विराजमान हो जाएंगे। रविवार सुबह 8 बजे चोपता स्थित भूतनाथ मंदिर में मक्कूमठ के पंच पुरोहितों ने भगवान तुंगनाथ का अभिषेक पूजन कर आरती उतारी। इस मौके पर सभी धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। सुबह 9 बजे भक्तों के जयकारों के बीच आराध्य की चल उत्सव विग्रह डोली ने शीतकालीन गद्दीस्थल मार्कण्डेय मंदिर मक्कूमठ के लिए प्रस्थान किया। बनियाकुंड, दुगलबिट्टा, पवधार होते हुए दोपहर डोली मक्कू बैंड पहुंची। जहां पर पुजारी राजशेखर लिंग व स्थानीय व्यापारियों ने भगवान तुंगनाथ को अध्र्य लगाया। डोली हुड्डू गांव स्थित महारानी मंदिर व उसके बाद पंचायत चौक पहुंची। यहां पर ग्रामीणों ने सामूहिक अध्र्य लगाया। शाम 4 बजे डोली के बणतोली पहुंचने पर हुड्डू, दैड़ा, सारी, करोखी, उषाड़ा एवं कांडा गांव के ग्रामीणों ने सामूहिक भोग लगाया। रात्रि प्रवास के लिए डोली भुनकुन गुफा पहुंची। जहां पर विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना व अन्य धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया गया। इस मौके पर पुजारी अतुल मैठाणी, ग्राम प्रधान बीरेंद्र राणा, रामचंद्र सिंह राणा, सरपंच शिशुपाल रावत, सरपंच अनिल कुमार, प्रेम सिंह राणा, जमाणी संदीप, आशीष, आनंद, बलवंत, महावीर बजवाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राशिफल 1 नवम्बर
Next: डम्पर ने 2 भाइयों को कुचला, एक छुट्टी के बाद सेना में ड्यूटी को लौट रहा था

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • प्रथम दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर कुलपति ने की समीक्षा बैठक
  • प्रधानमंत्री मोदी के ऐतिहासिक कार्यकाल पर चितई में भाजपा ने किया भंडारे का आयोजन
  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.