Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • कोरोना मामलों में आई कमी, मौतों में हुआ इजाफा
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

कोरोना मामलों में आई कमी, मौतों में हुआ इजाफा

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

24 घंटे में 14,313 नए मामले, 549 की मौत

नई दिल्ली (आरएनएस)। देश में कोरोना संक्रमण के मामलों में उतार चढ़ाव अभी लगातार जारी है। पिछले 24 घंटे में देश में जहां कोरोना के 14,313 नए मामले आएं हैं, वहीं संक्रमण की वजह से 549 मरीजों की मौत दर्ज की गई है। इस दौरान यह आंकड़ा एक दिन पहले से कम है, जिसमें मौतों की संख्या में ज्यादा गिरावट देखी गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार को जारी आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में नए मामलों व मौतों में गिरावट के अलावा 13,545 मरीजों को स्वस्थ्य होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है। इस प्रकार उपचाराधीन सक्रीय मरीजों की संख्या धीरे-धीरे कम हो रही है। देश में फिलहाल सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 1,61,655 तक रह गई है, जो संक्रमण के कुल मामलों की 0.47 प्रतिशत है। जबकि अब तक देख में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3,42,60,470 हो गई है। इसके विपरीत कोरोना को मात देकर ठीक होने वालों का आंकड़ा भी लगातार बढ़ रहा है और कोरोना से जंग जीतने वाले ऐसे लोगों की संख्या 3,36,41,175 यानी ठीक होने की दर 98.19 प्रतिशत है। हो गई है। संक्रमण के कारण देश में अब तक 4,57,740 लोगों ने अपनी जान गंवाई है, जिसके बाद मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत पहुंच गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक रोजाना की संक्रमण दर 1.22 प्रतिशत है। यह पिछले 26 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। साप्ताहिक संक्रमण दर 1.18 प्रतिशत है। यह पिछले 36 दिनों से दो प्रतिशत से कम है। वहीं देश में कोविड-19 रोधी टीकों की अब तक 105.43 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।
कुछ राज्यों में कोरोना संक्रमण के मालमों बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, झारखंड, मिजोरम, असम समेत कुछ राज्यों में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं। मिजोरम में एक दिन में 692 नए केस और 427 लोगों की मौत हो गई।

राज्यों को मिली 111 करोड़ से अधिक कोरोना टीके की खुराक
राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड-19 रोधी टीके की अब तक 111.13 करोड़ से अधिक खुराक उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शनिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने बताया कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास टीकों की फिलहाल 12.73 करोड़ से अधिक (12,73,62,006) खुराक हैं, जिन्हें अभी इस्तेमाल नहीं किया गया है। उसने कहा कि अधिक टीकों की उपलब्धता, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए टीकों की उपलब्धता की अग्रिम जानकारी और टीकों की आपूर्ति श्रृंखला को सुव्यवस्थित करके टीकाकरण अभियान को तेज किया गया है। मंत्रालय ने कहा कि राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत केंद्र राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोविड रोधी टीके मुफ्त उपलब्ध कराकर उनकी सहायता कर रहा है।
बढ़ते कोरोना संक्रमण के चलते भारत आने और जाने वाली अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर 30 नवंबर तक प्रतिबंध को बढ़ा दिया गया है।  इससे पहले नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी 31 अक्तूबर 2021 तक बढ़ा दी थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टाटा मोटर की 3500 इलेक्ट्रॉनिक टैक्सी दौड़ेगी दिल्ली की सड़कों पर
Next: यात्रियों को बड़ी राहत देने की तैयारी में रेलवे

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल का 19वें दिन में प्रवेश, तबीयत बिगड़ी

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जुलाई
  • फर्जी आईपीएस बनकर करोड़ों के सपने बेचने वाला यशोवर्धन गिरफ्तार
  • 2031 तक पूरा करें लखवाड़ बांध परियोजना का निर्माण: मुख्य सचिव
  • शक्ति नहर में डूबे युवक का पांच दिन बाद मिला शव
  • हरेला पर हरिद्वार पुलिस ने शुरू किया 10 हजार पौधारोपण का अभियान
  • शैक्षिक प्रगति ही संस्थान की उन्नति का मूल आधार: कुलपति
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.