Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • 1 नवंबर से बदलने जा रहा है सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय
  • देहरादून

1 नवंबर से बदलने जा रहा है सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय

RNS INDIA NEWS 30/10/2021
rns featured image new

देहरादून।  उत्तराखंड में मौसम लगातार सर्द होता जा रहा है। ऐसे में सभी सरकारी अस्पतालों में ओपीडी का समय एक नवंबर यानी सोमवार से बदल जाएगा। दून मेडिकल कालेज चिकित्सालय के चिकित्सा अधीक्षक डा. केसी पंत ने बताया कि अभी तक ओपीडी सुबह आठ बजे शुरू होती थी और चिकित्सक दो बजे तक मरीज को देखते थे, लेकिन एक नवंबर से सर्दियों की समय सारिणी लागू हो जाती है। ऐसे में ओपीडी का समय बदल रहा है। बदली हुई समय सारिणी के तहत अब ओपीडी सुबह नौ बजे से शुरू होगी और इसके बंद होने का वक्त दो की बजाय दोपहर तीन बजे होगा। पंजीकरण सुबह नौ बजे से दोपहर ढाई बजे तक ही होंगे। इसी तरह आपातकालीन मामलों को छोड़कर रेडियोलाजी व पैथोलॉजी जांच भी सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक ही की जाएंगी। दवा काउंटर बंद होने का समय साढ़े तीन बजे होगा। इधर, जिला चिकित्सालय (कोरोनेशन अस्पताल) की सीएमएस डा. शिखा जंगपांगी ने भी इस संबंध में आदेश कर दिया है। चिकित्सक व कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि वह समय पर अस्पताल पहुंचे और समय के बाद ही अस्पताल से घर जाएं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने दी लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयन्ती के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई व शुभकामनाएँ
Next: ऑडिट टीम के सामने खुली अस्पताल की अव्यवस्थाओं की पोल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.