Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, डोडा के पास खाई में गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

जम्मू-कश्मीर में बड़ा हादसा, डोडा के पास खाई में गिरी मिनी बस, 8 लोगों की मौत

RNS INDIA NEWS 28/10/2021
rns featured image new

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू और कश्मीर के डोडा में आज सुबह-सुबह बड़ा हादसा हो गया।  जम्मू के ठथरी-डोडा मार्ग पर सुई ग्वारी में गुरुवार की सुबह हुई एक सड़क दुर्घटना में कम से कम आठ यात्रियों की मौत हो गई और करीब एक दर्जन से अधिक घायल होने की आशंका है। जानकारी के मुताबिक, एक मिनी बस के डोडा के पास खाई में गिरने से यह हादसा हुआ। केंद्रीय मंत्री डॉ जितेंद्र सिंह ने इस बात की जानकारी दी है।  मिली जानकारी के मुताबिक,  एक मिनी बस ठथरी से डोडा की ओर जा रही थी, तभी चालक ने सुई ग्वारी में अपना नियंत्रण खो दिया और मिनी बस चिनाब नदी के किनारे एक गहरी खाई में गिर गई। आधिकारिक सूत्रों की मानें तो वाहन में यात्रा कर रहे आठ यात्रियों के मारे जाने और दस से बारह लोगों के घायल होने की आशंका है। फिलहाल, लोगों को बचाने का कार्य जारी है।
वहीं एक अन्य घटना में, हरियाणा के बहादुरगढ़ जिले के टिकरी बॉर्डर के पास आज सुबह एक ट्रक के टक्कर मारने से तीन महिला किसानों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हो गईं। पुलिस ने बताया कि हादसा पकोड़ा चौक पर हुआ, जहां महिलाएं बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन जाने के लिए ऑटो रिक्शा का इंतजार कर रही थीं।

टिकरी बॉर्डर पर केन्द्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसानों के विरोध प्रदर्शन में भाग लेने के बाद महिलाएं पंजाब के मानसा जिले स्थित अपने गांव लौट रही थीं। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान छिंदर कौर (60), अमरजीत कौर (58) और गुरमेल कौर (60) के तौर पर हुई है। ये सभी मानसा जिले के खीवा दयालुवाला गांव की निवासी थीं। घायलों को रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया है। दिल्ली की बाहरी हिस्से में चल रहे किसानों के प्रदर्शन में सैकड़ों महिलाएं भी भाग ले रही हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्वानू के पास पलटी रोडवेज की बस, बड़ा हादसा टला
Next: तेज रफ्तार ट्रक ने तीन महिलाओं को कुचला, किसान आंदोलन से लौट रहे थे घर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.