Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
  • देहरादून

महिला समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 24/10/2021
rns featured image new

देहरादून। एमडीडीए (मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण) में नक्शा पास करवाने के लिए जमा फीस तीन लोग ने फर्जीवाड़ा करके अपने बैंक खातों में डलवा ली। प्रेमनगर थाना पुलिस ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के आदेश पर एक महिला समेत तीन व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित का आरोप है कि मामले में एमडीडीए के कुछ कार्मिकों के शामिल होने की भी आशंका है।
शिकायतकर्त्ता राकेश त्यागी निवासी ग्राम कोल्हूपानी नंदा की चौकी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार से शिकायत की थी। उन्होंने बताया था कि जिया हास्टल को बेचने के लिए उन्होंने विजय यादव निवासी रेल विहार गुरुग्राम, हरियाणा के साथ अनुबंध किया था। इस संबंध में उन्होंने 2019-20 में एमडीडीए में नक्शा पास करवाने के लिए नौ लाख 25 हजार रुपये आनलाइन फीस जमा करवाई थी।
इस बीच किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया। आरोप है कि विजय यादव ने षड्यंत्र के तहत एमडीडीए में प्रार्थना पत्र दिया और फीस के तौर पर वहां जमा किए गए उसके नौ लाख 25 हजार रुपये अजय यादव व शकुंतला यादव के खाते में डलवा दिए। शिकायतकर्ता ने जब सूचना के अधिकार के तहत सूचना मांगी तो पता लगा कि 14 दिसंबर 2020 को आरोपित विजय यादव ने धनराशि निकालने के लिए एमडीडीए को एक प्रार्थनापत्र दिया था, जिसमें पीड़ित राकेश त्यागी का नाम भी अंकित था, जबकि राकेश त्यागी ने विजय यादव को धनराशि निकालने के लिए नहीं कहा था।
नौ लाख 25 हजार रुपये में से आठ लाख 40 हजार रुपये अजय यादव और 85000 रुपये शकुंतला यादव के खाते में ट्रांसफर किए गए। प्रेमनगर के थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि इस मामले में आरोपित विजय यादव, अजय यादव व शकुंतला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

एक ही दिन में हो गई पूरी कार्रवाई
शिकायतकर्त्ता राकेश त्यागी ने बताया कि एमडीडीए में फाइल कई साल तक इधर से उधर धक्के खाती रहती हैं, लेकिन धनराशि निकालने के लिए फाइल एक ही दिन में कंपलीट हो गई। इसमें सभी कार्मिकों ने एक ही दिन में प्रार्थना पत्र पर साइन कर दिए। आरोपितों ने धनराशि निकालने के लिए उनके हस्ताक्षर भी खुद ही कर दिए। इससे साबित होता है कि इस मामले में एमडीडीए के कुछ कार्मिक भी शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चोरों को पसंद बनी अंग्रेजी शराब की दुकान, दोबारा लगाई सेंध
Next: एटीएम शोपीस होने से महिलाएं परेशान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जून
  • आरटीओ दफ्तर के बाहर नो-पार्किंग में खड़े 29 वाहनों का चालान, सात सीज
  • सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकतें करती पांच महिलाएं गिरफ्तार
  • निर्मला सीतारमण का फर्जी वीडियो दिखा सीनियर सिटीजन से 30 लाख ठगे
  • शटडाउन नहीं मिलने से लाइनमैन की करंट लगने से मौत, परिजनों में आक्रोश
  • टूरिस्ट बस और कार की टक्कर के बाद विवाद मारपीट में बदला
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.