Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • स्वास्थ्य
  • कोरोना
  • (महत्वपूर्ण) (नईदिल्ली) अब प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी सस्ता होगा कोरोना का इलाज
  • कोरोना
  • राष्ट्रीय

(महत्वपूर्ण) (नईदिल्ली) अब प्राइवेट हॉस्पिटल्स में भी सस्ता होगा कोरोना का इलाज

RNS INDIA NEWS 14/07/2020
rns featured image new

केंद्र सरकार का बड़ा फैसला

नई दिल्ली,13 जुलाई (आरएनएस)। केंद्र सरकार ने प्राइवेट हॉस्पिटल्स में कोविड-19 के सस्ते इलाज को लेकर बड़ा फैसला किया है। इसके तहत केंद्र सरकार की स्वास्थ्य योजना के तहत पैनल में शामिल किए गए अस्पताल योजना के लाभार्थियों से कोविड-19 के इलाज के लिए राज्य सरकार की ओर से तय दर के मुताबिक शुल्क वसूल कर पाएंगे। सीजीएचएस निदेशक की ओर से जारी ऑफिस मेमोरैंडम में कहा गया है कि पैनल में शामिल प्राइवेट अप्स्पताल योजना के लाभार्थियों से राज्य सरकारों की ओर से तय कोविड-19 ट्रीटमेंट पैकेज रेट्स के हिसाब से ही शुल्क ले सकते हैं।
आइसोलेशन बेड का शुल्क 10,000 रुपये तक
सीजीएचएस निदेशक की ओर से स्पष्ट किया गया है कि अगर संबंधित राज्य सरकार ने पैकेज रेट तय नहीं किए हैं तो प्राइवेट अस्पताल कोविड-19 के इलाज के लिए दिल्ली सरकार की ओर से तय दरों के मुताबिक शुल्क लेंगे। फिर संबंधित राज्य सरकार की ओर से पैकेज रेट तय किए जाने के बाद शुल्क में बदलाव करेंगे। गौरतलब है कि पिछले महीने दिल्ली सरकार ने एके आदेश जारी कर तय किया था कि कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड बेड के लिए राजधानी के सभी निजी अस्पताल हर दिन 8,000 से 10,000 रुपये तक शुल्क ले सकते हैं। वहीं वेंटिलेर वाले आईसीयू बेड के लिए शुल्क 15,000 से 18,000 रुपये प्रतिदिन तय किया गया था।
दूसरी बीमारियों के लिए सामान्य शुल्क
सीजीएचएस के मेमोरैंडम के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से सीजीएचएस पैनल में शामिल निजी अस्पतालों में कोविड-19 के इलाज के लिए शुल्क को लेकर दिशानिर्देश देते हुए दरें स्पष्ट करने का आग्रह किया गया था। इसके बाद स्वास्थ्य मंत्रालय ने मामले की समीक्षा कर ये फैसला लिया है। इसमें कहा गया है कि पैनल में शामिल निजी अस्पताल में कोविड-19 के इतर किसी दूसरी बीमारी के इलाज के लिए सामान्य सीजीएचएस पैकेज की दर से शुल्क लिया जाएगा।
ऐसे तय होगी कोविड-19 टेस्ट की दर
आईसीएमआर के दिशानिर्देशों के मुताबिक कोविड-19 टेस्ट की अनुमति होगी। इसका शुल्क सीजीएचएस दर राज्य सरकार या वास्तविक दरों में से कम वाली दर के मुताबिक लिया जाएगा। अगर राज्य सरकार ने कोविड-19 टेस्ट की कोई दर तय नहीं की है तो इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च की ओर से तय दर के मुताबिक शुल्क लिया जाएगा। इसके बाद जब राज्य सरकार इसकी दर तय कर देगी तो टेस्ट के शुल्क में भी बदलाव करना होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राज्य के सरकारी कर्मचारियों के लिए बेहद अहम खबर
Next: गोल्ड का धमाका जाने पैसा बनाने का सही तरीका

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.